बालू ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने राजभवन के सामने दिया धरना

बालू ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने राजभवन के सामने दिया धरना

रांची: राजभवन के सामने सोमवार को झारखंड बालू ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने धरना दिया। संगठन के अध्यक्ष दिलीप कुमार साहू ने बताया कि पूरे राज्य में बालू नदी से निकालने से लेकर गंतव्य तक पहुंचाने में लाखों मजदूर जुड़े हैं। साथ ही हजारों की संख्या में ट्रक एवं ट्रैक्टर बालू उठाव व् परिचालन में लगा हुआ है|

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण बालू व्यापारियों, ट्रक मालिकों एवं मजदूरों का हमेशा शोषण किया जाता रहा है। कभी ओवर लोडिंग, तो कभी अवैध बालू एवं माइनिंग चालान सहित अन्य कारणों को लेकर अक्सर प्रशासन द्वारा परेशान किया जाता है।

इसके बाद एसोसिएशन ने सरकार के समक्ष अपनी मांगों को रखा। जिसमें घाट पर सरकारी दर पर माइनिंग चालान की व्यवस्था, वाहनों पर लगाए जाने वाले जुर्माने की रकम में कमी, सिर्फ सम्बंधित विभाग द्वारा ही बालू गाड़ी की जांच एवं पकड़ने का अधिकार सहित अन्य मांगें शामिल हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान