Ranchi news: सूबे के युवा व्यवसायी अरुण सिन्हा को अज़रबैजान में मिला सम्मान, लोगों ने दी बधाई

झारखंड के लिए गौरव गौरव का क्षण है कि राज्य के उद्यमी को यह पुरस्कार मिला

Ranchi news: सूबे के युवा व्यवसायी अरुण सिन्हा को अज़रबैजान में मिला सम्मान, लोगों ने दी बधाई
अज़रबैजान में उद्यमी अरुण सिन्हा को बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित करते हुए

अरुण सिन्हा जागरूकता की कमी के कारण होने वाली बेरोजगारी को खत्म करने के मिशन पर हैं। झारखंड में युवाओं को नौकरी लगाने या अपना खुद का उद्यम शुरू करने के लिए मुफ्त प्रशिक्षण और सलाह प्रदान करना है।

रांची: सूबे के सफल युवा व्यवसायी सह राइडर ग्रुप ऑफ कंपनी के अध्यक्ष अरुण सिन्हा को विदेश की धरती अज़रबैजान में मंगलवार को बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। आपको बता दें मंगलवार को रेडियो ऑरेंज की ओर से अवार्ड सेरेमनी अज़रबैजान में आयोजित किया गया था। जिसमें देश के चुनिंदा लोगों को सम्मानित किया गया। 

जिसमें युवा व्यवसायी अरुण सिन्हा को भी शामिल किया गया था। जिन्हें उनकी उत्कृष्ट सफलता के लिए बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड राइडर ग्रुप ऑफ कंपनी के 27 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में दिया गया।

गौरतलब है कि अरुण कुमार सिन्हा झारखंड के एक सफल बिजनेसमैन के तौर पर जाने जाते हैं। उन्होंने अपना सिक्योरिटी एजेंसी का कारोबार गिरिडीह से शुरू किया और आज इनके कार्यालय और व्यवसाय देश के कई राज्यों में फैले हुए हैं। उनका नाम झारखंड के सफल उद्यमी के रूप में जाना जाता है। सिन्हा जागरूकता की कमी के कारण होने वाली बेरोजगारी को खत्म करने के मिशन पर हैं। झारखंड में युवाओं को नौकरी लगाने या अपना खुद का उद्यम शुरू करने के लिए मुफ्त प्रशिक्षण और सलाह प्रदान करना।

यह झारखंड के लिए गौरव की बात है कि राज्य के उस उद्यमी को यह पुरस्कार मिला है। अरुण सिन्हा की सफलता पर झारखंड के कई प्रमुख लोगों ने सोशल मीडिया और फोन कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें Giridih News: मंईयां सम्मान राशि भुगतान सहित अन्य समस्याओं का समाधान करे सरकार : फॉरवर्ड ब्लॉक

Edited By: Sujit Sinha

Latest News

Horoscope: आज का राशिफल Horoscope: आज का राशिफल
Giridih News: सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स गिरिडीह में हुई नए सत्र की शुरुआत
Hazaribag News: बड़कागांव के विभिन्न छठ घाटों में श्रद्धालुओं ने डुबते हुए सुर्य को दिया अर्घ
Hazaribag News: हजारीबाग झील परिसर स्थित छठ घाट में भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने साफ- सफाई में निभाई अपनी सहभागिता
Hazaribag News: रामनवमी के मद्देनजर उपायुक्त ने की विधि व्यवस्था से संबंधित समीक्षात्मक बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
Hazaribag News: आर्ष कन्या गुरुकुल ,आर्य समाज में होगा आज यज्ञोपवीत संस्कार
Hazaribag News: संसद के बजट सत्र में दूसरी बार विस्थापितों के हित में बोले सांसद मनीष जायसवाल
Hazaribag News: मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन आदर्श और संदेश मानवता के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेंगे : निसार खान
Hazaribag News: विभावि के परीक्षा विभाग नियंत्रक डॉ सुनील दुबे ने सौंपा इस्तीफा, पंकज कुमार मांझी होंगे नए परीक्षा नियंत्रक
Hazaribag News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने लगाई प्रदर्शनी
Hazaribag News: महुदी का जुलूस निकाल कर हिंदू, मुस्लिम भाईचारगी से सफल बनाएं : कुंज बिहारी साव
Hazaribag News: लोकसभा में गूंजा बड़कागांव के विस्थापन का मुद्दा