Pakur News: उपायुक्त की अध्यक्षता में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न

जिले में दवाओं की किल्लत रोकने और गुणवत्ता बनाए रखने पर बनी सहमति

Pakur News: उपायुक्त की अध्यक्षता में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न
(फोटो)

पाकुड़ उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में पाकुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक संपन्न हुई। बैठक में डीसी ने दवा दुकानदारों को 'फर्स्ट रिस्पॉन्डर' बताते हुए निर्देश दिया कि पाकुड़ प्रखंड की तरह अब सभी प्रखंडों में रात के समय दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए शिफ्ट आधारित व्यवस्था लागू की जाए। साथ ही नकली दवाओं की रोकथाम और बेहतर इन्वेंट्री मैनेजमेंट पर चर्चा की गई। इस दौरान जिले के वरिष्ठ केमिस्टों को सम्मानित भी किया गया।

पाकुर: उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में आज पाकुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक की गई। इस अवसर पर एसोसिएशन द्वारा उपायुक्त सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया। उपायुक्त मनीष कुमार ने एसोसिएशन को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि जिले के सभी केमिस्ट भाई-बहन स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी प्रखंडों में दवा दुकानों के माध्यम से बेहतर सेवा दी जा रही है, जो सराहनीय है।

बैठक के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि आवश्यक दवा दुकानों की रात्रि सेवा सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक प्रखंड में शिफ्ट आधारित व्यवस्था लागू की जाए, ताकि आमजनों को आपातकालीन स्थिति में दवाइयाँ आसानी से उपलब्ध हो सकें। उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था पाकुड़ प्रखंड में प्रारंभ की जा चुकी है तथा अन्य प्रखंडों में भी इसे लागू करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही बैठक में नकली दवाइयों की रोकथाम एवं ड्रग नियंत्रण से संबंधित विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

उपायुक्त ने सभी केमिस्टों को इस दिशा में सजग रहने एवं प्रशासन को सहयोग देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केमिस्ट एसोसिएशन स्वास्थ्य व्यवस्था का एक अहम स्तंभ है और दवा दुकानदार आमजन के लिए फर्स्ट रिस्पॉन्डर के रूप में कार्य करते हैं। उन्होंने दवा दुकानों में इन्वेंट्री मैनेजमेंट सिस्टम को और सुदृढ़ करने पर भी जोर दिया, ताकि आवश्यक दवाओं की उपलब्धता हर समय सुनिश्चित की जा सके। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ केमिस्ट सदस्यों को सम्मानित भी किया गया, जो वर्षों से जिले में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ranchi News: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मुस्कान के लिए सदर अस्पताल में मेगा ब्लड कैंप
Ranchi News: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, मछली पकड़ने गए थे बच्चे
Dhanbad News: सेलपिकर मजदूरों का तीसरे दिन भी चक्का जाम, एबीओसीपी माइंस में काम ठप
Giridih News: पीएम श्री बालिका विद्यालय सरिया पहुंचे उपायुक्त, पंजियों का किया निरीक्षण
Giridih News: डिस्कवरी पब्लिक स्कूल, 12वीं वर्षगांठ पर थिरके बच्चे, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Giridih News: अवैध पत्थर खदान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पोकलेन जब्त
Giridih News: 'गजराज' का डेरा: झुंड से बिछड़े हाथियों ने बढ़ाई धड़कनें, दहशत में ग्रामीण
Palamu News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर सोशल आडिट के लिए बीडीओ सह सीओ ने की बैठक
Palamu News: अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर भंडरिया में भाकपा का गर्जन, थाना घेराव कर दी आंदोलन की चेतावनी
Ramgarh News: बेटे ने पूरा किया दिवंगत पिता का सपना: अमन मुंडा ने खेलो इंडिया कबड्डी में लहराया परचम 

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें