महिलाओं को मिलने वाली सम्मान राशि से घबरा गई है भाजपा: दीपक बिरुवा

मंत्री दीपक बिरुवा ने झामुमो पंचायत कमेटी संग की बैठक

महिलाओं को मिलने वाली सम्मान राशि से घबरा गई है भाजपा: दीपक बिरुवा
बैठक कोसंबोधित करते मंत्री दीपक बिरुवा.

मंत्री दीपक बिरुवा ने बैठक में क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं पर चर्चा करते हुए उनकी जानकारी ली. बैठक में उन्होंने कहा कि समाज व गांव का विकास होगा, तो देश का विकास होगा.

चाईबासा: चाईबासा विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों सदर व झींकपानी प्रखंड में झामुमो की पंचायत स्तरीय बैठक चल रही है. गुरुवार को सदर प्रखंड के डिलियामार्चा व बादुड़ी पंचायत में पंचायत स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया. इसमें मंत्री दीपक बिरुवा ने भी शामिल होकर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया. उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं पर चर्चा करते हुए उनकी जानकारी ली. वहीं मंत्री ने जनता की समस्याओं को जनता के साथ जुड़ कर जनसमस्याओं को दूर कराने का मंत्र दिए. बैठक में मंत्री ने हेमंत सोरेन सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना समेत अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निर्देश दिए. उन्होंने सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को दिलाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि समाज व गांव का विकास होगा, तो देश का विकास होगा. इसलिए झामुमो की हेमंत सरकार ने महिलाओं की सशक्तिकरण को लेकर सर्वजनन पेंशन समेत कई योजनाएं धरातल पर उतारी है. अब 18 वर्ष की उम्र से ही युवतियों को भी प्रोत्साहन राशि मिलना शुरू हो जाएगी. जबकि हेमंत सोरेन सरकार ने पहले ही 21 से 49 एवं 50 साल से ही महिलाओं को पेंशन से जोड़ने का काम कर चुकी है. 

उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार के द्वारा झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना लाकर महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है, लेकिन विपक्ष में बैठी भाजपा गलत प्रचार प्रसार कर कोर्ट के शरण में जाकर इसे बंद करने का षड्यंत्र रचने का प्रयास कर रही है. भाजपा महिलाओं को मिलने वाले सम्मान राशि से घबरा गई है. इसलिए हमें भाजपा को दिखा देना है कि राज्य में महिलाओं को सम्मान देने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक-एक कार्यकर्ता साथ में खड़ा है. भाजपा का किसी षड्यंत्र का शिकार महिलाओं को होने नहीं दिया जाएगा. मंत्री ने यह भी कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए जनता के लिए लड़ना होगा. इससे पार्टी का जनाधार मजबूत होगा और जनता के बीच अच्छी पहचान बनेगी. चूंकि भाजपा के लोग गलत प्रचार कर यहां के जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं. ऐसे ठगबाजों से सजग और सतर्क रहने की बात कही. सदर में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सतीश सुंडी, सुमी पूर्ति, चंद्रमोहन देवगम समेत अन्य उपस्थित थे.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

भाजपा पहले अपने शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जवाब दे : विजय शंकर नायक भाजपा पहले अपने शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जवाब दे : विजय शंकर नायक
नागेश्वर प्रसाद सिंह के निधन से शोक, जलीय सूर्य मंदिर समिति ने दी श्रद्धांजलि
सर जे. सी. बोस मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (बालिका), गिरिडीह में इको क्लब ने किया पौधारोपण
द रामेश्वर वैली स्कूल में इंटर हाउस डांस प्रतियोगिता, बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से जीता दिल
गौ सम्मान अभियान दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, पांच लाख से अधिक हस्ताक्षरों के साथ उपायुक्त को सौंपा गया ज्ञापन
SIR-2026 डिजिटाइजेशन 24 घंटे में पूरा करने का आदेश, आयुक्त ने की व्यापक समीक्षा
उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने वोटर हेल्पलाइन एवं मतदाता सहायता केंद्र का किया निरीक्षण
जमुआ में गायत्री परिवार ने निकाली जिला स्तरीय वृक्षारोपण संदेश रैली, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
मास्टर ट्रेनर्स के नेतृत्व में आइडियाथॉन-हैकाथॉन प्रशिक्षण, 120 शिक्षक हुए सशक्त
गनपुरा बाजार: 15 दिनों से डिब्बे में फंसा था कुत्ते का मुंह, युवाओं ने सुरक्षित निकालकर दी नई जिंदगी
पलामू में अवकाश विवाद पर प्रशासनिक कार्रवाई, लिपिक निलंबित और दूसरे का प्रतिनियोजन बदला
Koderma News: हाथों में तिरंगा लेकर छात्रों ने मांगा मोदी सरकार से देश में तबाही का हिसाब