Koderma News: मंजुला शर्मा मेमोरियल स्कूल में छात्राओं के बीच साइकिल वितरण

तीन जरुरतमंद छात्राओं को छात्रवृति देने की भी घोषणा

Koderma News: मंजुला शर्मा मेमोरियल स्कूल में छात्राओं के बीच साइकिल वितरण
छात्राओं के बीच साइकिल वितरण करते ऑक्सीजन मैन गौरव राय.

ऑक्सीजन मैन कहे जाने वाले गौरव राय द्वारा जरूरतमंद छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया. उन्होंने तीन जरुरतमंद छात्राओं का चयन करते हुए छात्रवृति देने की भी घोषणा की.

कोडरमा: डोमचांच प्रखंड मुख्यालय स्थित मंजुला शर्मा मेमोरियल +2 स्कूल में बुधवार को बिहार के ऑक्सीजन मैन कहे जाने वाले गौरव राय द्वारा जरूरतमंद छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया. मौके पर विद्यालय के निदेशक रजनीश शर्मा, राम प्रवेश पाण्डेय मौजूद थे. इस दौरान गौरव राय ने कहा, प्रत्येक व्यक्ति को जरुरतमंदों के बीच कुछ ना कुछ मदद करनी चाहिए. इस दौरान उन्होंने तीन जरुरतमंद छात्राओं का चयन करते हुए छात्रवृति देने की भी घोषणा की. 

उल्लेखनीय है कि गौरव राय ने कोरोना काल मे सैकड़ों कोरोना मरीजों के बीच ऑक्सीजन सिलेंडर की निःशुल्क आपूर्ति की थी. उन्होंने बिहार-झारखण्ड के विभिन्न जिलों मे सैकड़ों साईकिल, सिलाई मशीन, 131 शिक्षण संस्थानों मे सेनेटरी पैड वेडिंग मशीन लगाकर लोगों के जीवन को नया आयाम देने का काम किया है. मौके पर विद्यालय के प्रभात कुमार, रीता कुमारी, शिव कुमार, एहशान अली, अलख कुमार, प्रीति चौधरी सहित बच्चो के माता पिता उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन देते हुए रजनीश शर्मा ने गौरव राय की पहल का स्वागत करते हुए ऐसे कार्य को बहुत बड़े पैमाने पर किए जाने की अपील की.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

पश्चिमी सिंहभूम टी-20 से पहले चाईबासा स्टेडियम के विकेट पर लगी बारमूडा घास पश्चिमी सिंहभूम टी-20 से पहले चाईबासा स्टेडियम के विकेट पर लगी बारमूडा घास
हजारीबाग यूथ विंग का सराहनीय कदम, 70 ट्रैफिक पुलिस जवानों को वितरित किए रेनकोट
हजारीबाग आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट का पुनर्गठन, रामकिशोर सावंत अध्यक्ष, प्रदीप पाठक महासचिव और सुबोध सिन्हा बने कोषाध्यक्ष
सावन में श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, हजारीबाग से शुरू हुई सावन स्पेशल ट्रेन सेवा
जनता दरबार में सुनी गईं जनसमस्याएं, कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
जमशेदपुर में बनेगा आधुनिक IDTR, टाटा मोटर्स के साथ झारखंड सरकार का MoU
अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह,  धीरेंद्र कुमार ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर विशेष शिविरों की व्यवस्थाओं एवं SIR-2026 के तहत संचालित गतिविधियों का जायजा लिया
संत रविदास की 650वीं जयंती पर गिरिडीह में भाजपा की कार्यशाला, समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ
ऑपरेशन 'नवजीवन-II' की बड़ी कामयाबी, 16 सक्रिय माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, 11 हथियार और 1,562 कारतूस बरामद
उपायुक्त रामनिवास यादव ने लाभुकों को सौंपे ड्राइविंग लाइसेंस, जून में 1,779 लाइसेंस जारी
चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस अलर्ट, बिजुलिया मोड़ समेत कई गांवों में विशेष गश्ती व सुरक्षा जागरूकता अभियान
टुंडी के कमलपुर जंगल में एकाकी रह रहे 75 वर्षीय सुरेंद्र सोरेन की मदद को आगे आया धनबाद प्रशासन