झारखंड के करीब ढाई लाख किसानों का कर्ज माफ, सरकार ने बैंकों को दिए 980.06 करोड़ रुपये

झारखंड के करीब ढाई लाख किसानों का कर्ज माफ, सरकार ने बैंकों को दिए 980.06 करोड़ रुपये

रांची : झारखंड में चल रही झामुमो-कांग्रेस सरकार ने अपने चुनावी वादे को पूरा करते हुए अबतक करीब ढाई लाख किसानों का कर्ज माफ किया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अबतक करीब 2, 46, 012 किसानों का कर्ज माफ किया गया है। किसानों का कर्ज चुकाने के लिए झारखंड सरकार ने कुल 980.06 करोड़ रुपये बैंकों को दिया है।

बैंकों के आंकड़े के अनुसार, राज्य के कुल 9,02,603 किसानों ने कर्ज लिया था, जिनमें अबतक 5,61, 333 किसानों का डाटा अपलोड किया गया है। झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा है कि किसानों का कर्ज माफ करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। यह राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में एक है और इसके तहत किसानों को लगातार राहत पहुंचायी जा रही है। कृषि मंत्री के अनुसार, कर्ज माफी के लिए सभी प्रकार के राशन कार्ड योग्यता निर्धारित करने के लिए उपयोग किए जा रहे हैं। मंत्री ने किसानों से बैंक जाकर अपने खाते को आधार से लिंक करने का आग्रह किया है और किसी भी तरह की परेशानी आने पर जिला कृषि पदाधिकारी से उसका समाधान कराया जा सकता है। बैंकिंग काॅरेस्पेंडेंट के काम में गति लाने का निर्देश दिया गया है।

झारखंड राज्य खाद्य निगम ने गुरुवार को किसानों को धान का पैसा देने के लिए करीब 58 करोड़ रुपये जिलों को भेजा है। इससे पहले करीब 10 करोड़ रुपये भेजे गए थे, जबकि जिलों में पहले से 34 करोड़ रुपये हैं। इस तरह करीब 102 करोड़ रुपये जिलों में उपलब्ध हैं। किसानों को इस राशि का जल्द भुगतान करने का निर्देश दिया गया है।

वहीं, भारतीय खाद्य़ निगम के पास भी राशि बकाया है। निगम से इस राशि की मांग की जा रही है, ताकि इसे किसानों को वितरित किया जा सके।

 

Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Horoscope: आज का राशिफल Horoscope: आज का राशिफल
Giridih News: सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स गिरिडीह में हुई नए सत्र की शुरुआत
Hazaribag News: बड़कागांव के विभिन्न छठ घाटों में श्रद्धालुओं ने डुबते हुए सुर्य को दिया अर्घ
Hazaribag News: हजारीबाग झील परिसर स्थित छठ घाट में भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने साफ- सफाई में निभाई अपनी सहभागिता
Hazaribag News: रामनवमी के मद्देनजर उपायुक्त ने की विधि व्यवस्था से संबंधित समीक्षात्मक बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
Hazaribag News: आर्ष कन्या गुरुकुल ,आर्य समाज में होगा आज यज्ञोपवीत संस्कार
Hazaribag News: संसद के बजट सत्र में दूसरी बार विस्थापितों के हित में बोले सांसद मनीष जायसवाल
Hazaribag News: मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन आदर्श और संदेश मानवता के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेंगे : निसार खान
Hazaribag News: विभावि के परीक्षा विभाग नियंत्रक डॉ सुनील दुबे ने सौंपा इस्तीफा, पंकज कुमार मांझी होंगे नए परीक्षा नियंत्रक
Hazaribag News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने लगाई प्रदर्शनी
Hazaribag News: महुदी का जुलूस निकाल कर हिंदू, मुस्लिम भाईचारगी से सफल बनाएं : कुंज बिहारी साव
Hazaribag News: लोकसभा में गूंजा बड़कागांव के विस्थापन का मुद्दा