चक्रधरपुर: ड्यूटी के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से कीमैन की मौत

मृतक की पहचान 54 वर्षीय धनेश्वर महतो के रूप में हुई

चक्रधरपुर: ड्यूटी के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से कीमैन की मौत
फाइल फोटो

धनेश्वर महतो 54 वर्ष के थे और रेलवे में कीमैन के पद पर कार्यरत थे. सोमवार को ड्यूटी के दौरान लाइन के पोल संख्या 364/24 के पास ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई.

चक्रधरपुर: हावड़ा-अहमदाबाद ट्रेन की चपेट में आने से सोमवार को एक रेलकर्मी की मौत हो गई. हादसे के वक्त रेलकर्मी ड्यूटी पर था. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अस्पताल भेज दिया गया. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. दरअसल, चक्रधरपुर रेल मंडल के मनोहरपुर के सोनपोखरी गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से ड्यूटी पर तैनात एक रेलकर्मी की मौत हो गई. 

मृतक की पहचान 54 वर्षीय धनेश्वर महतो के रूप में हुई है. धनेश्वर महतो 54 वर्ष के थे और रेलवे में कीमैन के पद पर कार्यरत थे. धनेश्वर मूल रूप से मनोहरपुर थाना के तरतरा गांव के निवासी थे. बताया जाता है कि सोमवार को ड्यूटी के दौरान लाइन के पोल संख्या 364/24 के पास ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई. स्थानीय लोगों और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि धनेश्वर महतो के परिवार को मुआवजा दिया जाए और अनुकंपा के आधार पर परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर
Koderma News: शादी का झांसा देकर युवती से दो लाख ऐंठने वाला आरोपी विशाल राणा दबोचा गया
Koderma News: ग्रामीणों में बीमारी की शिकायत के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग, जांच शुरू
Koderma News: सामंतो काली मंदिर में मां विपत्तारिणी पूजा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल