Hazaribagh News: ट्रक ड्राइवर पिंटू अब कर रहे हैं करोड़ो का मछली पालन, लोगों को दे रहे रोज़गार

पिंटू ने किया मालकोको मत्स्यजीवी  लिमिटेड समिति का गठन 

Hazaribagh News: ट्रक ड्राइवर पिंटू अब कर रहे हैं करोड़ो का मछली पालन, लोगों को दे रहे रोज़गार
मत्सय पालक पिंटू यादव

पिंटू यादव ने बताया कि उन्होंने यह काम अकेले शुरू किया था. धीरे-धीरे आसपास के लोग भी उनसे जुड़ते गए फिर उन्होंने मालकोको मत्स्यजीवी  लिमिटेड समिति का गठन किया और 4 केज से शुरू हुआ मछली पालन का काम आज 160 केज तक पहुंच गया है

हजारीबाग: मछली पालन किसानों के लिए हमेशा से ज्यादा का सौदा है तथा जिले भर में हजारों किसान मछली पालन का काम करते हैं और मछली पालन करके अच्छी कमाई भी कर रहे है. कई मत्स्य पालक ऐसे है जो अब मत्स्य पालन करके दूसरे मत्स्य पालकों के लिए प्रेरणा स्रोत बन चुके है. ऐसे ही हजारीबाग के बरही प्रखंड के रहने वाले पिंटू यादव कभी ट्रक ड्राइवर का काम कर अपना तथा अपने परिवार का जीवन यापन करने वाले पिंटू आज चालीस से अधिक परिवारों को मछली पालन के काम से जोड़ा है जबकि उन्होंने अपने फॉर्म में चार लोगों को रोजगार भी दे रहे है. पिंटू यादव केज फिश फार्मिंग करते है तथा इसके लिए उन्हें केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा पुरस्कृत भी किया जा चुका है. 

समृद्ध झारखंड संवाददाता से बातचीत करते हुए पिंटू यादव ने बताया की वह कई सालों से ट्रक में ड्राइवरी का काम किया करते थे जिससे परिवार का खर्च चलाने में काफी समस्या आती थी. उनके घर के समीप ही तिलैया डैम था जहां उन्हें मछली पालन करने का अवसर दिखा जिसके बाद जिला मत्स्य विभाग से मछली पालन करने के लिए ट्रेनिंग ली साथ ही तिलैया डैम केज फार्मिंग की शुरुआत 2018 में की. उन्होंने बताया की उन्होंने यह काम अकेले शुरू किया था. धीरे-धीरे आसपास के लोग भी उनसे जुड़ते गए फिर उन्होंने मालकोको मत्स्यजीवी  लिमिटेड समिति का गठन किया और 4 केज से शुरू हुआ मछली पालन का काम आज 160 केज तक पहुंच गया है जिनकी देखभाल वह करते है. अभी यहां तेलापिया, स्पोंन, फिंगरलिंग, पहाड़िया आदि प्रजाति की मछली का पालन किया जा रहा है. जिला मत्स्य पदाधिकारी प्रदीप कुमार बताते हैं कि आज पिंटू यादव के द्वारा एक करोड़ रुपए से अधिक का मछली पालन किया जा रहा है. वह केज फिश फार्मिंग के माध्यम से पूरी झारखंड में आज मत्स्य पालकों के लिए उदाहरण के रूप में उभरे हैं तथा उन्हें राज्य और केंद्र सरकार के द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है. मछली पालन एक सफल व्यवसाय है तथा किसान इससे जुड़कर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.

Edited By: Sujit Sinha

Latest News

थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ranchi News: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मुस्कान के लिए सदर अस्पताल में मेगा ब्लड कैंप
Ranchi News: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, मछली पकड़ने गए थे बच्चे
Dhanbad News: सेलपिकर मजदूरों का तीसरे दिन भी चक्का जाम, एबीओसीपी माइंस में काम ठप
Giridih News: पीएम श्री बालिका विद्यालय सरिया पहुंचे उपायुक्त, पंजियों का किया निरीक्षण
Giridih News: डिस्कवरी पब्लिक स्कूल, 12वीं वर्षगांठ पर थिरके बच्चे, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Giridih News: अवैध पत्थर खदान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पोकलेन जब्त
Giridih News: 'गजराज' का डेरा: झुंड से बिछड़े हाथियों ने बढ़ाई धड़कनें, दहशत में ग्रामीण
Palamu News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर सोशल आडिट के लिए बीडीओ सह सीओ ने की बैठक
Palamu News: अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर भंडरिया में भाकपा का गर्जन, थाना घेराव कर दी आंदोलन की चेतावनी
Ramgarh News: बेटे ने पूरा किया दिवंगत पिता का सपना: अमन मुंडा ने खेलो इंडिया कबड्डी में लहराया परचम 

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें