Dhanbad News: बीसीसीएल खदान में लैंड स्लाइड, मचा हडकंप

धनबाद शहर के कई इलाके धूल की चपेट में

Dhanbad News: बीसीसीएल खदान में लैंड स्लाइड, मचा हडकंप
राजापुर प्रोजेक्ट में लैंड स्लाइड.

आवाज इतनी तेज थी कि ऐसा लग रहा था जैसे ज्वालामुखी विस्फोट हुआ हो. हादसे के कारण आसमान में काफी मात्रा में धूलकण आसमान में फैल गए, जिससे बैंक मोड़, गोधर और भूली समेत धनबाद शहर के कई इलाकों को धूल ने ढक लिया.

धनबाद: धनबाद में एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार धनबाद में भूस्खलन (लैंड स्लाइड) हुआ है. घटना बीसीसीएल के बस्ताकोला क्षेत्र के राजापुर प्रोजेक्ट में हुई. बताया जा रहा है कि राजापुर प्रोजेक्ट में आज सुबह करीब 5 बजे भूस्खलन हुआ. दरअसल, Underground water के दबाव के कारण कोल फेस का एक बड़ा हिस्सा खिसक गया, जिससे पुरानी भूमिगत गैलरियों से तेज आवाज के साथ हजारों गैलन पानी बाहर निकलने लगा. आवाज इतनी तेज थी कि ऐसा लग रहा था जैसे ज्वालामुखी विस्फोट हुआ हो. हादसे के कारण आसमान में काफी मात्रा में धूलकण आसमान में फैल गए, जिससे बैंक मोड़, गोधर और भूली समेत धनबाद शहर के कई इलाकों को धूल ने ढक लिया. घटना से आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया.

हादसे में कोल फेस पर डीवाटरिंग के लिए लगाए गए पांच पंप, दर्जनों बिजली लाइन के खंभे और एक पुराना टूटा-फूटा वाहन डूब गया. हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. पिछले दो महीने से उक्त कोयला फेस में कोयला उत्पादन बंद था. घटना की जानकारी मिलते ही बीसीसीएल बस्ताकोला एरिया के महाप्रबंधक अनिल कुमार सिन्हा, एजीएम टी. पासवान और राजापुर प्रोजेक्ट के.के. सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मुआयना किया.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर
Koderma News: शादी का झांसा देकर युवती से दो लाख ऐंठने वाला आरोपी विशाल राणा दबोचा गया
Koderma News: ग्रामीणों में बीमारी की शिकायत के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग, जांच शुरू
Koderma News: सामंतो काली मंदिर में मां विपत्तारिणी पूजा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल