मतदान केंद्रों पर बुनियादी जरुरतें दुरुस्त करें: उपायुक्त
रांची: उपायुक्त व जिला निर्वाची पदाधिकारी राय महिमापत रे ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गठित सभी कोषांग के अधिकारियों के साथ बुधवार को बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उपायुक्त ने सभी रिटर्निंग अधिकारियों को हर मतदान केंद्र पर एस्स्योर्ड मिनिमम फैसिलिटी (एएमएफ) सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी मतदान केंद्रों पर शौचालय, शुद्ध और स्वच्छ पेयजल, बिजली, फर्नीचर, मतदान केंद्र में आने- जाने के लिए अलग रास्ते की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
डीसी ने इस दौरान सभी आरओ को चार नवंबर तक एएमएफ सर्टिफिकेट देने को कहा। उन्होंने पीडब्ल्यूडी मतदाताओं हेतु रैंप की व्यवस्था, हेल्प डेस्क, स्वयंसेवक, साइन बोर्ड की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया। बैठक में आरओ बीडीओ और सीओ से समन्वय स्थापित कर कम्यूनिकेशन प्लान एक नवंबर तक देने का निर्देश दिया। इस दौरान रिटर्निंग अधिकारियों को बूथों में वनरेबिलिटी मैपिंग की फिर से जांच कर इससे संबंधित रिपोर्ट चार नवंबर तक देने को कहा गया है। डीसी ने कहा कि बूथ मैनेजमेंट प्लान बनाया गया है, कि नहीं सभी आरओ चेक कर लें। कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, सुधार जैसे आवेदनों को जल्द निष्पादित किया जाए। मतदान केंद्रों पर बुनियादी जरुरतें दुरुस्त करें


ये भी पढ़ें: डबल इंजन की सरकार विकास को सतत प्रत्यनशील: मुख्यमंत्री
राय महिमापत रे ने नगर में लगे होर्डिंग्स रिमूवल प्लान भी तैयार करने को कहा है। मतदान या मतदाता को नकारात्मक रुप से प्रभावित किये करने वाले बूथों पर फ्लैग मार्च के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी को शिड्यूल तैयार करने को कहा। बैठक में उपविकास आयुक्त अनन्य मित्तल, एसडीओ लोकेश मिश्रा, नक्सल अभियान के एसी राजेश बरवार, एसएसपी अनीश गुप्ता, सभी आरओ और कोषांग के वरीय प्रभारी तथा नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।
Related Posts

Latest News

