पर्व त्योहार के दिनों में जलापूर्ति बाधित होना चिंताजनक: राजाराम गुप्ता

शहर में विगत 5 दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित

पर्व त्योहार के दिनों में जलापूर्ति बाधित होना चिंताजनक: राजाराम गुप्ता
फाइल फोटो

मंत्री प्रतिनिधि राजाराम गुप्ता ने सुचारू पेयजल आपूर्ति को लेकर पेयजल एवं संस्था विभाग के कनीय अभियंता राकेश तिवारी को बाधित पेयजल आपूर्ति को लेकर यथाशीघ्र आवश्यक पहल करने की बात कही.

चाईबासा: शहर के सेन टोला, कुम्हार टोली, बड़ी बाजार आदि क्षेत्रों में विगत 5 दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित होने से आम जनमानस की समस्या बढ़ गई है. सदर बाजार, बड़ा निमडीह, टुंगरी आदि मोहल्लों मे भी नियमित रूप से पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है. इस संबंध में मंत्री प्रतिनिधि राजाराम गुप्ता ने सुचारू पेयजल आपूर्ति को लेकर पेयजल एवं संस्था विभाग के कनीय अभियंता राकेश तिवारी को बाधित पेयजल आपूर्ति को लेकर यथाशीघ्र आवश्यक पहल करने की बात कही. 

कनीय अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया कि लूथेरन स्कूल मार्ग के समीप पेयजल आपूर्ति की पाइपलाइन में के जॉइंट की चाबी में कुछ समस्या आ रही है, जिसको ठीक करने के लिए नगर परिषद से जेसीबी लेकर स्लैब हटवाकर मरम्मती की जाएगी. सोमवार को विद्युत आपूर्ति बाधित होने से भी पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही है. इस पर मंत्री प्रतिनिधि ने कहा कि संबंधित विभाग से सामंजस्य स्थापित कर पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था नियमित करने की ओर विभाग को पूर्व से ही गंभीर रहना चाहिए था. पर्व त्योहार पर ही ऐसी समस्या होती है. जो घोर चिंताजनक है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में वरीय अधिकारियों को जानकारी दी जाएगी. गौरतलब है कि पर्व त्योहारों के दिन ही यह सब समस्या उत्पन्न होने से लोगों में रोष व्याप्त है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार