बोकारो में ABVP की बड़ी बैठक, सरकार की नीतियों पर तीखा हमला
सेक्टर 9D स्थित स्कूल सभागार में हुआ शुभारंभ
बोकारो में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) झारखंड प्रदेश की दो दिवसीय कार्यकारी परिषद बैठक का शुभारंभ हुआ। इस बैठक में राज्यभर से आए छात्र प्रतिनिधि शिक्षा, रोजगार, और सामाजिक मुद्दों पर मंथन कर रहे हैं।
बोकारो: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) झारखंड प्रदेश की दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारी परिषद बैठक का भव्य शुभारंभ मंगलवार को बोकारो के सेक्टर 9D स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के सभागार में हुआ। बैठक का उद्घाटन क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ. याज्ञवल्क्य शुक्ल, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मौसमी पॉल, प्रदेश मंत्री प्रकाश टूटी एवं प्रदेश संगठन मंत्री निलेश गिरिराज कटारे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
बैठक में राज्य के सभी जिलों से आए छात्र प्रतिनिधि और पदाधिकारी झारखंड के शैक्षणिक परिदृश्य, सामाजिक चुनौतियों और छात्र हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर दो दिनों तक गहन मंथन करेंगे। इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ. याज्ञवल्क्य शुक्ल ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार विकास के बजाय भाषा और पहचान के नाम पर समाज को बांटने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाषा अभिव्यक्ति का माध्यम है, विभाजन का नहीं, और परिषद इन नीतियों के खिलाफ आंदोलन तेज करेगी।

प्रदेश मंत्री प्रकाश टूटी ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है और अब भाषाई विवाद पैदा कर ध्यान भटका रही है। उन्होंने बताया कि बैठक में भ्रष्टाचार और शिक्षा व्यवस्था की खामियों के खिलाफ रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक के दौरान भाषाई विभाजन के मुद्दे पर प्रस्ताव लाया जाएगा, जिसमें राज्य सरकार की नीतियों की कड़ी निंदा की जाएगी। साथ ही छात्र संघ चुनाव, सदस्यता अभियान और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तृत चर्चा होगी। दो दिवसीय इस बैठक का समापन 1अप्रैल को विभिन्न संकल्पों के साथ होगा, जिसमें प्रदेश भर से पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
