जीतन राम मांझी का विवादित बयान, शाह जी…कश्मीर को सुधारने के लिए बिहारियों को छोड़ दीजिए

पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तान अवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी की जुबान बयान देते समय अक्सर फिसल जाती है। उन्होंने फिर एक बार विवादित बयान दिया है। जीतन राम मांझी ने कहा है कि कश्मीर में बिहार के लोगों की हत्या से मन व्यथित है। हालात में बदलाव नहीं हो पा रहा है, इसलिए गृहमंत्री अमित शाह से आग्रह है कि कश्मीर को सुधारने की जिम्मेवारी बिहारियों पर छोड़ दीजिए 15 दिन में सुधार नहीं दिया तो कहिएगा।
कश्मीर में बिहार के लोगों की हत्या से मन व्यथित है। हालात में बदलाव नहीं हो पा रहा तो PM और केंद्रीय गृह मंत्री से आग्रह है कि कश्मीर को सुधारने की जिम्मेदारी बिहारियों पर छोड़ दीजिए 15 दिन में सुधार नहीं दिया तो कहिएगा: हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी pic.twitter.com/SPUZ7G5bvD— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 18, 2021
जीतन राम मांझी के इस बयान पर विवाद उत्पन्न हो सकता है। मालूम हो कि कश्मीर में अलग-अलग घटनाओं में बिहार के दो लोगों की हत्या अबतक की जा चुकी है। ऐसा नहीं है कि कश्मीर में सिर्फ बिहारियों को निशाना बनाया जा रहा है। बल्कि आतंकी वहां नए सिरे से आम नागरिकों को निशाना बना रहे हैं, जिसमें उनके प्रमुख निशाना कश्मीर में बाहर से आकर बसे या रोजगार धंधा कर रहे लोग हैं।
#WATCH | “There’s no doubt on the Govt. Still incidents are taking place. So I said that if situation is getting out of control, we Biharis will settle the Kashmir issue if it’s left to us. We’ll form strategy: Ex-Bihar CM Jitan Ram Manjhi on his tweet on civilian killings in J&K pic.twitter.com/gtsw7Q94qu
— ANI (@ANI) October 18, 2021
आतंकियों की इस हरकत के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों ने चौकसी बढा दी है और कार्रवाई भी तेज की है। अन्य प्रांतों के लोगों की सुरक्षा बढायी जा रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले को लेकर जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से बात भी की है और अपनी चिंता प्रकट की है।
वहीं, बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा है कि गैर कश्मीरी लोगों की हत्या हुई है, वह दुःखद है। पाकिस्तान भारत में आतंक बढ़ाने का जो प्रयास कर रहा, उसको लेकर कुछ ऐसी चीजों जैसे टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच रुकनी चाहिए।
वहां(कश्मीर) गैर कश्मीरी राज्य के लोगों की हत्या हुई वह दुखद है। पाकिस्तान भारत में आतंक बढ़ाने का जो प्रयास कर रहा, कुछ ऐसी चीज़ें(T-20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान मैच) रुकनी चाहिए: कश्मीर में बिहार के 2 लोगों की आतंकियों द्वारा हत्या पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद pic.twitter.com/o8IhQOF9Vr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 18, 2021
वहीं, भाजपा के राज्यसभा सदस्य व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है, इन लोगों की मंशा है कि लोगों में डर का माहौल पैदा करें, जिससे लोग कश्मीर छोड़कर चले जाएं। घर में घुसकर गरीब लोगों की हत्या करना एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। आतंकियों द्वारा यह कायराना हरकत है।
इन लोगों की मंशा है कि लोगों में डर का माहौल पैदा करें, जिससे लोग कश्मीर छोड़कर चले जाएं। घर में घुसकर गरीब लोगों की हत्या करना एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। आतंकियों द्वारा यह कायराना हरकत है: कश्मीर में आतंकियों द्वारा बिहार के दो मज़दूरों की हत्या पर भाजपा नेता सुशील मोदी, पटना pic.twitter.com/d9Y139v3Ry
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 18, 2021