Ranchi news: डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने की वरीय अधिकारियों के साथ अहम बैठक, दिए अहम निर्देश

शहर में ध्वनि प्रदूषण की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश 

Ranchi news: डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने की वरीय अधिकारियों के साथ अहम बैठक, दिए अहम निर्देश
डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने की सभी वरीय अधिकारियों के साथ अहम बैठक (तस्वीर)

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा आज समाहरणालय ब्लॉक- ए स्थित कांफ्रेंस में जिला स्तरीय सभी वरीय अधिकारियों/पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक आयोजित की गई।

रांची: बैठक में कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए उपायुक्त रांची द्वारा सम्बंधित सभी पदाधिकारियों को कई अहम दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा की जिला प्रशासन आम जनों की शिकायत, विधि-व्यवस्था, सरकारी भूमि पर कब्ज़ा, ड्रिंक एंड ड्राइव, ध्वनि प्रदूषण, जन शिकायत कोषांग में आए शिकायतों का तेज गति से निष्पादन, भूमि विवाद, लंबित दाखिल ख़ारिज एवं अन्य मामलों के त्वरित गति से निष्पादन को लेकर काफ़ी गंभीर है। इसके लिए सभी सम्बंधित पदाधिकारियों को अपनी प्रतिबद्धता दिखानी होगी तथा सभी मामलों में संवेदनशील रहना होगा।

ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों को लेकर लगातार अभियान चलाने के निर्देश

बैठक में उपायुक्त ने गंभीरता पूर्वक सम्बंधित अधिकारी से कहा की शहर में ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलें बहुत आ रहें है, जिसके कारण बहुत मौते हो रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाने के निर्देश के निर्देश दिए गए। ताकि इन मौतों को काफ़ी हद तक कम किया जा सकें।

बैठक में उपायुक्त ने सभी सम्बंधित पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा की सभी अधिकारी सुनिश्चित रूप से कार्यालय ससमय आए एवं आम लोगों की शिकायतों को संजीदगी से सुने।

अबुआ साथी में आए शिकायतों के निष्पादन में तेजी लाने के निर्देश

उपायुक्त ने सभी सम्बंधित पदाधिकारी को विशेष रूप से कहा की अबुआ साथी में आए शिकायतों का निष्पादन में तेजी लाए ताकि आम लोगों का विश्वास जिला प्रशासन में बना रहें कार्यालयों में दलाल,बिचौलिया किसी भी परिस्थिति में ना आए यह सम्बंधित सभी अधिकारी सुनिश्चित रूप से ध्यान दे। साथ ही ऐसे तत्वों पर जिला प्रशासन  कानूनी कार्रवाई भी करेगा। आम जन भी ऐसी शिकायत को सीधे तौर पर जिला प्रशासन को अबुआ साथी में भी कर सकते है। जिला प्रशासन दलाल बिचौलिया पर कड़ी कार्रवाई करेगा। इसके लिए सतत निगरानी भी रखी गई है।

यह भी पढ़ें यादव शक्ति संगठन, का एक दिवसीय जिला सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन 

शहर में ध्वनि प्रदूषण की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश

बैठक में उपायुक्त द्वारा विशेष रूप से सम्बंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा की रांची शहर और आस-पास क्षेत्रों से शिकायत प्राप्त होती है, की बियर बार, रेस्टोरेंट, बैंक्विट हॉल एवं अन्य जगहों में ध्वनि प्रदूषण उल्लंघन बहुत होते है। इसपर माननीय उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का पालन हर हाल में हो यह सुनिश्चित करें। ध्वनि प्रदूषण की शिकायत आमजन टॉल फ्री न. 📞112 में कर सकते है। साथ नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर अपनी शिकायत कर सकते है।

यह भी पढ़ें झुमरी तिलैया नगर परिषद चुनाव: संतोष यादव ने बढ़ाया जन संपर्क

भूमि विवाद के मामलों को दूर करने के लिए सेल बनाने पर चर्चा

शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से कई तरह के भूमि सम्बंधित मामलें लगातार आते है। जिसको दूर करने को लेकर उपायुक्त द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए भूमि विवाद के मामलों को दूर करने के लिए सेल बनाने को लेकर चर्चा किया। इसमें सीएनटी एक्ट उल्लंघन के मामले, सरकारी भूमि पर कब्ज़ा, 
भूमि से जुड़े फर्जीवाडा अन्य अपराधों को रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा बनाए कानून का पालन एवं अन्य मामलों को देखेगी। इससे आम लोग जिन्होंने अपनी मेहनत की कमाई से भूमि लिया है, उनकी भूमि को दलाल से बचाया जा सकें। साथ ही सरकारी भूमि पर कब्ज़ा किए लोगों पर भी सीधे कार्रवाई की जा सकें।

यह भी पढ़ें चास के कई वार्डों में महापौर प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क तेज

जानकारी हो की उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा इस तरह की बैठक वरीय पदाधिकारियों के साथ हमेशा करते हुए कई आवश्यक निर्देश दिए जाते है। साथ में समय-समय पर इसकी समीक्षा भी किया जाता है।

इस बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, उत्कर्ष कुमार, अपर समाहर्ता रांची, रामनारायण सिंह एवं अन्य सम्बंधित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। ध्वनि प्रदूषण की शिकायत के लिए आप टोल-फ्री नंबर 📞112 पर कॉल कर सकते हैं या अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं

★ अबुआ साथी-9430328080 ★
जन शिकायत हेतु रांची जिला प्रशासन का व्हाट्सएप नंबर

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Latest News

नगर परिषद चुनाव को लेकर कोडरमा में तेज हुआ प्रचार अभियान नगर परिषद चुनाव को लेकर कोडरमा में तेज हुआ प्रचार अभियान
Chaibasa News : मानगो पुल पर युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, लोगों की सतर्कता से बची जान
23 फरवरी के चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान
Jamshedpur News : शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान
झारखण्ड का बजट: अंतिम पायदान पर खड़े समाज के विकास का सच्चा आईना बने
साहिबगंज में रामनाथ पासवान के समर्थन में पंकज मिश्रा का भव्य रोड शो
बजट सत्र के दूसरे दिन जल संसाधन व खाद्य आपूर्ति विभाग पर उठे सवाल
Bokaro News : मेयर प्रत्याशी गोपाल मुरारका को कई सामाजिक संगठनों का मिला एकजुट समर्थन
Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने AI समिट रोबोट विवाद पर मांगी माफी, प्रोफेसर पर लगाया दोष
AI Impact Summit 2026: अश्विनी वैष्णव बोले- भारतीय IT कंपनियां AI सर्विसेज के लिए तैयार, अपस्किलिंग जोरों पर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव में बिनोद कुमार के समर्थन में तेज हुआ प्रचार अभियान