डीपीएस बोकारो का जलवा बरकरार, अभिषेक सिंह ने UPSC में हासिल की 308वीं रैंक

चार-चार पूर्व विद्यार्थियों की कामयाबी से विद्यालय का दबदबा बरकरार, प्राचार्य ने दीं शुभकामनाएं 

डीपीएस बोकारो का जलवा बरकरार, अभिषेक सिंह ने UPSC में हासिल की 308वीं रैंक

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) बोकारो के पूर्व छात्र अभिषेक सिंह ने 308वीं रैंक हासिल कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। दूसरी कक्षा से 12वीं तक की पढ़ाई डीपीएस बोकारो से करने वाले अभिषेक ने बीआईटी मेसरा से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की।

बोकारो: संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2025 में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो का छात्र रहे अभिषेक सिंह ने भी उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। देशभर में 308वां स्थान प्राप्त करने वाले अभिषेक की इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई-लिखाई डीपीएस बोकारो से हुई। वर्ष 2014 बैच के छात्र रहे अभिषेक ने दूसरी कक्षा से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई यहीं से की। विद्यालय के सतलज हाउस का छात्र रहे अभिषेक स्कूल के दिनों में बास्केटबॉल वगैरह खेला करते थे, परंतु मुख्य रूप से शुरू से पढ़ाई पर ही केंद्रित रहे। 

डीपीएस बोकारो से निकलकर 12वीं के बाद बीआईटी मेसरा से उन्होंने इंजीनियरिंग की। फिर एक प्रतिष्ठित कंपनी में नौकरी शुरू की, लेकिन उनकी इच्छा प्रशासनिक सेवा में जाने की थी। इसके लिए उन्होंने अपनी नौकरी छोड़कर तैयारी तेज की और इस दिशा में प्रयास के क्रम में ही उन्होंने वर्ष 2024 में 67वीं बीपीएससी (बिहार लोक सेवा आयोग) परीक्षा में 23वीं रैंक हासिल की थी। इसके बाद उन्हें सहरसा में प्रशासनिक पदाधिकारी के रूप में ज्वाइन किया। वर्तमान में सहरसा में ही वह वरीय जिला समाहर्ता (सीनियर डिप्टी कलेक्टर) के रूप में पदस्थापित हैं।

बोकारो के चीरा चास स्थित वास्तु विहार फेज- 3 निवासी और फिलहाल मणिपुर में कार्यरत सिविल इंजीनियर दिनेश प्रसाद सिंह एवं गृहिणी आशा सिंह के पुत्र अभिषेक ने कहा कि सरकारी सेवा में रहते हुए यूपीएससी की तैयारी उनके लिए चुनौतीपूर्ण थी, परंतु वह प्रयासरत रहे। डीपीएस बोकारो से मिली शिक्षा-दीक्षा को उन्होंने अपने व्यक्तित्व के विकास का प्रमुख आधार बताया। 

अभिषेक की इस सफलता के साथ ही अब डीपीएस बोकारो से यूपीएससी सीएसई 2025 में सफल होने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या तीन से बढ़कर चार हो गई है। इससे विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल देखा जा रहा है। विद्यालय की छात्रा रही अपूर्वा वर्मा ने 42वीं रैंक लाकर जिले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, तो तेजस्विनी सिंह 62वें स्थान के साथ दूसरे नंबर पर रही, जबकि इसी स्कूल के शुभम कुमार महतो ने भी 142वें रैंक के साथ आईएएस अधिकारी बनने के लिए अपनी अहर्ता पूरी कर ली। विद्यालय की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, साथ ही पूरे मनोयोग से अपनी प्रशासनिक क्षमता का परिचय देते हुए उनसे समृद्ध राष्ट्र-निर्माण में सहयोग की अपील भी की।

यह भी पढ़ें Dhanbad News: 20 मार्च से शुरू होगा भाजपा का ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

श्रीलंका से तेहरान भेजे जाएंगे 84 ईरानी नाविकों के शव, अमेरिकी टॉरपीडो हमले से डूबा था IRIS Dena श्रीलंका से तेहरान भेजे जाएंगे 84 ईरानी नाविकों के शव, अमेरिकी टॉरपीडो हमले से डूबा था IRIS Dena
बॉर्डर 2 OTT रिलीज डेट: 20 मार्च से नेटफ्लिक्स पर सनी देओल की फिल्म, जानें डिटेल्स
Ranchi News : डीएसपीएमयू को मिला नया कुलपति, प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार
LPG Gas VS Solar Cooker: गैस और बिजली से छुटकारा, धूप से चलने वाला चूल्हा बना नया विकल्प
ठाणे टेस्ट ड्राइव हादसा: टाटा सिएरा 20 फीट गड्ढे में गिरी, रिपेयर का खर्च कौन भरेगा? पूरी डिटेल
गरगा डैम में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत, उपायुक्त ने जताया शोक
Bokaro News : उपायुक्त ने मानवता का परिचय देते हुए अनोखे अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन, आश्रम और वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां
गिरिडीह में जर्जर सड़क से लोगों की बढ़ी परेशानी, सुनील खंडेलवाल ने मरम्मत की उठाई मांग
Hardik Pandya पर तिरंगा विवाद: T20 World Cup जश्न के बाद दर्ज हुई शिकायत, जानिए पूरा मामला
Elon Musk चेतावनी: बच्चों से दूर रखें ChatGPT, कनाडा स्कूल शूटिंग में AI की भूमिका
Ranchi News :15 मार्च को विशाल क्षत्रिय समागम, मुख्य अतिथि होंगे बृजभूषण शरण सिंह
Dhanbad News: श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया प्रकृति पर्व सरहुल