बोकारो स्टील प्लांट में सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई
ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के मेन ऑडिटोरियम में हुआ आयोजन
बोकारो स्टील प्लांट में फरवरी 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले 56 कर्मियों के सम्मान में मानव संसाधन विभाग द्वारा मेन ऑडिटोरियम में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनुप कुमार दत्त मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
बोकारो: बोकारो स्टील प्लांट से फरवरी 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के लिए मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के मेन ऑडिटोरियम में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनुप कुमार दत्त उपस्थित रहे।
समारोह के आरंभ में मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अंजनी कुमार शरण ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि तथा आगंतुकों का स्वागत किया। सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन) डॉ. नंदा प्रियदर्शिनी ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को अंतिम निपटान एवं मैत्री भवन से संबंधित आवश्यक जानकारियां प्रदान कीं तथा प्रत्येक कर्मी का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया।

समारोह के अंत में बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन, अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी, अधिशासी निदेशक (माइंस) विकास मनवटी एवं अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनुप कुमार दत्त ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों तथा उनके परिवारजनों से मुलाकात की तथा उनके सुखमय जीवन की कामना की।
कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन) डॉ. नंदा प्रियदर्शिनी द्वारा किया गया।
