बिहार में पॉपलर की खेती को बढावा देने के लिए किसानों को यमुनानगर मंडी का परिभ्रमण कराने की मांग

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी पॉलपर की खेती को बढावा देने पर रहा है जोर, पर बिहार के किसानों को अब भी अच्छी कीमत का है इंतजार

बिहार में पॉपलर की खेती को बढावा देने के लिए किसानों को यमुनानगर मंडी का परिभ्रमण कराने की मांग


पटना: बिहार सरकार ने पिछले कुछ सालों से राज्य में पॉपलर या चिनार की खेती को बढावा देने के लिए एक विशिष्ट योजना चला रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का व्यक्तिगत रूप से इस वानिकी को बढावा देने का जोर रहा है और इसका परिणाम यह है कि बिहार जैसे राज्य में जहां परंपरागत रूप से पॉपलर की खेती नहीं होती रही है, वहां भी किसान बीते कुछ सालों से काफी संख्या में पॉपलर की खेती कर रहे हैं। 

Poplar Plant (1)

बेगूसराय जिले के बछवारा ब्लॉक के अहियापुर गांव निवासी शैलेंद्र कुमार चौधरी ने एक एमएनसी में अपनी अच्छी-खासी नौकरी छोड़ का खेती को अपनाया और वैज्ञानिक व आधुनिक विधि से खेती कर बहुत सारे किसानों के लिए एक उदाहरण पेश किया। वे न सिर्फ पॉपलर की खेती करते हैं, बल्कि उसके पौधों के सर्टिफाइड वितरक भी हैं, यानी वे दूसरे किसानों को पॉपलर की बागवानी के लिए इसके पौधे व कलम देने के लिए अधिकृत हैं।

 

यह भी पढ़ें Pakur News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

शैलेंद्र कुमार चौधरी ने वन मंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि हमारे किसानों का अनुरोध है कि किसानों को कृषि वानिकी योजना के तहत पॉपलर प्लांट्स और खेती की गुणवत्ता, उपज, बाजार का प्रशिक्षण के लिए  यमुनानगर, हरियाणा का भ्रमण कार्यक्रम तय कराया जाये। उन्होंने कहा है कि भारत का हरियाणा के यमुनानगर में एक पॉपुलर मंडी है और बिहार के सभी पॉपलर किसान इसकी ख्ेाती व विपणन के प्रति अभी बहुत जागरूक नहीं हैं।

यह भी पढ़ें Sahebganj News: हल्के मेघ गर्जन और मध्यम हवा के साथ हल्की बारिश

शैलेंद्र कुमार चौधरी ने पत्र में लिखा है कि हम किसानों को विपणन के संबंध में बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हमारा आग्रह है कि इस परिभ्रमण कार्यक्रम में किसानों के साथ कुछ वन अधिकारी भी शामिल हों। 

यह भी पढ़ें किराना दुकानदार की बेटी बनी UPSC अफसर, कोडरमा स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत

अगर बिहार के प्रत्येक जिले से एक न्यूनतम संख्या में कृषक भाग लेंगे तो इसका अधिक लाभ होगा। किसानों के विकास हेतु तकनीकी ज्ञान होगा। यह हम किसानों के लिए अधिक लाभदायक होगा। अब राज्य के बहुत सारे किसान पॉपलर पेड़ के बारे में जानते हैं, लेकिन उन्हें पता नहीं है कि इसका पेड़ तैयार होने के बाद बाजार में उसे कैसे अच्छे मूल्य पर बेचा जाए। पत्र में कहा गया है कि दलाल किसानों को मंडी की तरह उचित भुगतान नहीं देते। इसलिए किसानों की मदद के लिए यह राज्य सरकार की एक जरूरी पहल होगी।

शैलेंद्र कुमार चौधरी किसानों व अन्य लोगों को अपने फॉर्म हाउस का परिभ्रमण के लिए आमंत्रित करते हैं, जहां वे उन्न्नत विधि से औषधीय पौधों, सुगंधित पौधों, मसाला, दलहन, कई प्रकार के अनाज, फल आदि की खेती करते हैं। वे आइइए बिहार के बेगूसराय जिला समन्वयक भी हैं। 

Edited By: Rahul Singh

Related Posts

Latest News

परीक्षा के आधार पर हो चतुर्थ वर्गीय भर्ती, मैट्रिक अंक पर नहीं: पलामू छात्रों का कमिश्नर पर दबाव परीक्षा के आधार पर हो चतुर्थ वर्गीय भर्ती, मैट्रिक अंक पर नहीं: पलामू छात्रों का कमिश्नर पर दबाव
देवघर का वीर सपूत परलाध सिंह शहीद, खबर सुनते ही गांव में पसरा मातम
Palamu News : रामनवमी के अवसर पर शाहपुर में भव्य मंगलवारी जुलूस, जयकारों से गूंजा नगर
बरही में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बुलडोजर से की कार्रवाई
Sahebganj News : महाविद्यालय के डॉ. अनिल कुमार ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रस्तुत किया शोध पत्र
Pakur News : बिजली के खंभे से टकराई बाइक, युवक गंभीर रूप से घायल
पीवीयूएनएल द्वारा रामगढ़ स्वास्थ्य विभाग को अत्याधुनिक एएलएस एम्बुलेंस प्रदान, आपातकालीन सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Sahebganj News : राजमहल संसदीय क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी, 186 करोड़ की विकास योजनाओं की मंजूरी
Ranchi News : एनयूएसआरएल में सरहुल पूर्व संध्या कार्यक्रम, महादेव टोप्पो ने आदिवासी संस्कृति और प्रकृति पर दी जानकारी
Bokaro News : रंग-बिरंगी प्रस्तुतियों के साथ समापन हुआ प्रहरी मेला 2026
Pakur News : प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में जलसहिया ने जल संरक्षण कार्यक्रमों पर की चर्चा
Sahebganj News : रसोई गैस की होम डिलीवरी ठप, बुकिंग कराने के एक सप्ताह बाद भी नहीं मिल रहे सिलेंडर