Bihar: बेगूसराय में गोलीबारी की घटना पर बोले सीएम नीतीश, कहा-जानबूझकर किया गया है यह काम

Bihar: बेगूसराय में गोलीबारी की घटना पर बोले सीएम नीतीश, कहा-जानबूझकर किया गया है यह काम

बिहार डेस्क: मंगलवार को बेगूसराय में हुए अपराधियों के द्वारा सड़क चलते लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग पर राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) ने बयान दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि ऐसा जानबूझकर किया गया है। किसी ने यह घटना जानबूझकर किया है। जहां पर वारदात हुई है, एक ओर पिछड़ी जाति के लोग थे। दूसरी तरफ अल्पसंख्यक जाति के लोगों की आबादी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस घटना की हर बिंदुओं को बारीकी से जांच कर रही है। तमाम चीजों को देखा जा रहा है। पुलिस अफसरों को हर तरह से जांच करने का निर्देश दिया गया है। कुछ दिन पूर्व भी मीटिंग कर पुलिस अधिकारियों को कानून व्यवस्था ठीक रहने का आदेश दिया गया है। बुधवार को मुख्यमंत्री मीडिया से मुखातिब थे, इस दौरान उन्होंने ये तमाम बातें कहीं।

सीएम ने कहा कि वहां के एसपी ने लापरवाही में जिम्मेदार पुलिस कर्मियों को निष्कासित किया है। आज भी मैंने मीटिंग बुलाकर तमाम चीजों को देखा है, जाना है। उन्होंने आगे कहा कि मैंने पहले भी बिहार के लोगों को सचेत किया है, जो कुछ हो रहा है, इसका मतलब स्पष्ट है। भारतीय जनता पार्टी के आरोपों से जुड़े सवालों पर सीएम ने कहा कि यह कौन क्या बयानबाजी करता है, यह उनसे ही जाकर पूछ लीजिए।

बता दें कि राज्य के बेगूसराय में मंगलवार को बाइक सवार दो अपराधियों ने निहत्थे लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग की। जिसके बाद पूरे देश में यह चर्चा का विषय बन गया कि अब के समय में भी इस तरह की घटना हो रही है। पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। सरकार को चारों ओर कटघरे में खड़ा किया जा रहा है। प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। हालांकि, अपराधियों को पकड़ने में अभी तक पुलिस को सफलता नहीं मिली है।

 

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

बड़ी ख़बर

बड़ी ख़बर

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने AI समिट रोबोट विवाद पर मांगी माफी, प्रोफेसर पर लगाया दोष
AI Impact Summit 2026: अश्विनी वैष्णव बोले- भारतीय IT कंपनियां AI सर्विसेज के लिए तैयार, अपस्किलिंग जोरों पर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव में बिनोद कुमार के समर्थन में तेज हुआ प्रचार अभियान
Palamu News : चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन की सख्त तैयारी
Koderma News : डीसी के निर्देशन में चुनाव कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
Koderma News : बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन ने की अपील
Crime News: दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बेरहमी से तोड़े हाथ-पैर, उंगलियों के नाखून उखाड़े
बोड़म प्रखंड में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत
Ranchi News : बीआईटी मेसरा में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन
Koderma News : मॉडर्न पब्लिक स्कूल के अरमान सूद बने JEE Main में जिला टॉपर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा की बूथ स्तरीय कार्यकर्ता बैठक