बिहार में राजद ने जेएमएम की राजनीति खत्म की, अब नीतीश पर टिप्पणी कर रहे : भाजपा

एनडीए का निर्णय लोकतांत्रिक, परिवारवादी जेएमएम को हो रहा दर्द : अजय साह

बिहार में राजद ने जेएमएम की राजनीति खत्म की, अब नीतीश पर टिप्पणी कर रहे : भाजपा
प्रेस वार्ता में अजय शाह

बिहार की राजनीति को लेकर झारखंड में बयानबाजी तेज हो गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के आरोपों पर पलटवार करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने कहा कि जेएमएम को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीति पर टिप्पणी करने से पहले अपने राजनीतिक हालात पर विचार करना चाहिए।

रांची : जेएमएम के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने कहा कि जिस पार्टी की राजनीतिक हत्या बिहार में राजद द्वारा कर दी गई, वह आखिर किस मुंह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीतिक हत्या की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि जेएमएम को बिहार की राजनीति पर टिप्पणी करने से पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद उनकी समीक्षा बैठक का क्या हुआ।

अजय साह ने कहा कि बिहार चुनाव में बिना लड़े हार का सामना करने के बाद जेएमएम ने बड़े-बड़े दावे किए थे कि चुनाव परिणाम के बाद इंडी गठबंधन की विस्तृत समीक्षा की जाएगी और आगे की रणनीति तय होगी। लेकिन हकीकत यह है कि समीक्षा तो दूर, आज स्थिति यह है कि हर दूसरे दिन कांग्रेस के नेता ही जेएमएम को कोसते और कटघरे में खड़ा करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जेएमएम यह बताए कि राजद कोटे के मंत्री को बाहर करने की बात कब तक पूरी होगी, या फिर बिहार चुनाव के दौरान दिए गए सारे बयान केवल जुमलेबाजी थे।

अजय साह ने आगे कहा कि बिहार में नेतृत्व और राजनीतिक फैसलों को लेकर जो भी निर्णय हुआ है, वह एनडीए का सामूहिक और लोकतांत्रिक निर्णय है। बिहार की जनता ने एनडीए को जनादेश दिया है और उसी जनादेश के अनुरूप सभी दलों की सहमति से निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की मिसाल है, जहाँ नीतीश कुमार ने स्वयं और अपनी पार्टी के भीतर सर्वसम्मति से निर्णय लिया।

इसके विपरीत, जेएमएम पर निशाना साधते हुए अजय साह ने कहा कि जेएमएम के पेट में दर्द इसलिए हो रहा है क्योंकि वह खुद एक परिवार द्वारा संचालित “प्राइवेट लिमिटेड कंपनी” की तरह चलने वाली पार्टी है, जहाँ लोकतंत्र नहीं बल्कि परिवारतंत्र चलता है। वहाँ निर्णय कार्यकर्ताओं या संगठन की सहमति से नहीं बल्कि एक ही परिवार की इच्छा से लिए जाते हैं।

यह भी पढ़ें कलश शोभायात्रा के साथ सप्त दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ

अंत में अजय साह ने विश्वास जताते हुए कहा कि आने वाले समय में बिहार में एनडीए और अधिक मजबूती के साथ उभरेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार विकास की रफ्तार को और तेज करेगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार बिहार में जनता ने जंगलराज का सफाया किया, उसी तरह बहुत जल्द झारखंड से भी जंगलराज की राजनीति का अंत होगा और राज्य में सुशासन और विकास की नई शुरुआत होगी।

यह भी पढ़ें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में दिखा उत्साह, धूमधाम से मनी होली

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Pakur News: नगर परिषद क्षेत्र में विकास योजनाओं की जांच, गुणवत्ता पर दिया गया जोर Pakur News: नगर परिषद क्षेत्र में विकास योजनाओं की जांच, गुणवत्ता पर दिया गया जोर
Pakur News: समाहरणालय परिसर में जनता दरबार आयोजित 
Pakur News: आयुष विभाग का विशेष योग प्रशिक्षण अभियान
Koderma News: बंद पड़े पत्थर खदानों की घेराबंदी कराए सरकार: डॉ नीरा
Koderma News: अधूरा पड़ा स्टेडियम निर्माण का मामला विधानसभा में उठा
Chaitra Amavasya 2026: 18 या 19 मार्च? जानिए सही तिथि, स्नान-दान का समय और पितृ कर्म का शुभ मुहूर्त
Sahebganj News: बंद पड़ी जलापूर्ति योजना को लेकर विधायक ने विधानसभा मे भेजा निवेदन
Koderma News: 1 से 7 कक्षा तक की वार्षिक परीक्षा 11 मार्च से
हेमंत सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप
Koderma News: डीवीसी केटीपीएस में सुरक्षा जागरूकता को लेकर रैली का आयोजन
Ramgarh News: विधायक ममता देवी ने शून्यकाल में उठाया अधूरा निर्माण कार्य
AC Under 30000: 1.5 Ton Window AC के बेस्ट ऑप्शन, Lloyd, Voltas और Blue Star के सस्ते मॉडल