टुंडी में आजसू पार्टी का मिलन समारोह, सरकार आम लोगों के जीवन में कोई अंतर नहीं ला सकी: सुदेश महतो

बेरमो में करम महोत्सव खेल महागूंज सह सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह

टुंडी में आजसू पार्टी का मिलन समारोह, सरकार आम लोगों के जीवन में कोई अंतर नहीं ला सकी: सुदेश महतो
मिलन समारोह में सुदेश महतो व अन्य

पांच सालों में यह सरकार जनता के बीच अपने होने का अहसास तक नहीं करा पाई है। इनका होना न होना किसी के जीवन में अंतर पैदा नहीं कर पाया। हमारी तैयारी लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाकर इस व्यवस्था को बदलने की है।

रांची: सरकार अपने कार्यकाल के अंतिम महीने में है लेकिन इन पांच सालों में यह सरकार जनता के बीच अपने होने का अहसास तक नहीं करा पाई है। इनका होना न होना किसी के जीवन में अंतर पैदा नहीं कर पाया। हमारी तैयारी लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाकर इस व्यवस्था को बदलने की है। यह बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने टुंडी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत निछानी स्कूल ग्राउंड में आयोजित मिलन समारोह में कही। इस दैरान जिला परिषद सदस्य मो. इसराफिल (लाला) ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

उन्होंने कहा कि रत्नगर्भा इस धरती ने देश को रोशन किया है। यहां के वासियों की सेवा, कल्याण और उत्थान हमारी प्राथमिकता है। विस्थापित परिवारों को पीने का शुद्ध पानी, स्वच्छ हवा, विद्यालय और अस्पताल जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी न हो इसे सुनिश्चित करना होगा। आम लोगों के जीवन को सँवारना पड़ेगा। जनता के हित के लिए राजनीतिक वातावरण को बदलने की आवश्यकता है। सरकार को राज्य की दूरगामी भविष्य की कोई चिंता नहीं है। राज्य को फिर से विकासशील बनाने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना है। जनता को अब इस सरकार पर भरोसा नहीं है। 

WhatsApp Image 2024-09-05 at 17.36.07_c322a65e (1)
मिलन समारोह में शामिल सुदेश महतो अपने कार्यकर्ताओं के संग


मिलन समारोह में सदस्यता ग्रहण करने वाले मो. इसराफिल का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण नहीं समाज के हर वर्ग को साथ लेकर उनकी बेहतरी के लिए काम करने वाली पार्टी है आजसू। हमारी राजनीति आपके बेहतर भविष्य के लिए समर्पित है। राज्य के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य को बदलने के लिए आप सभी साथियों का योगदान अहम है। मो. इसराफिल इस क्षेत्र के वासियों की आस और उम्मीद हैं।

पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले मो. इसराफिल ने कहा कि हर धर्म, हर समाज, हर वर्ग की भलाई की बात करने वाली आजसू पार्टी का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की अनुभूति है। मेरे साथ शामिल हुए सभी लोग पार्टी की नीति व सिद्धांतों को जन जन तक पहुँचाने का काम करेंगे। पार्टी द्वारा भविष्य में जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी उसका निर्वहन सच्ची निष्ठा से करेंगे।

यह भी पढ़ें सड़क दुर्घटना में आलोक कुमार का मौत मामला, JMM नेता राहुल चंद्रवंशी व परिजनों पर FIR दर्ज

करम महोत्सव खेल महागूंज समारोह संपन्न  

पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो बेरमो के बिनोद बिहारी महतो फुटबॉल मैदान में आयोजित करम महोत्सव खेल महागूंज सह सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस कार्यक्रम का आयोजन पार्टी के केंद्रीय सचिव संतोष महतो के नेतृत्व में किया गया। मिलन समारोह में केंद्रीय महासरिचव संतोष महतो, खालिद खलिल, नजरूल हसन हासमी, अजय सिंह, धनबाद जिलाध्यक्ष मंटू महतो, योगेश महतो, महबूब आलम, दयाल महतो, विनोद महतो, धनन्जय महतो इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें Sahibganj News : मॉडल कॉलेज राजमहल में ‘विश्व मानवाधिकार दिवस’ गरिमामय माहौल में मनाया गया

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि करम पर्व प्रकृति के प्रति हमारे समर्पण का प्रतीक है। यह पर्व हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। हमारी संस्कृति हमारी पहचान है। इसे अक्षुण्ण रखने के साथ ही इसके विस्तार की दिशा में काम करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हमारी समृद्ध कला संस्कृति हमारा पर्यटन बन सकता है। इसके लिए दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ कई प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है। आज इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित शिक्षकों को मेरा प्रणाम है। शिक्षक के कंधों पर देश के भविष्य को तैयार करने और समाज को सही दिशा दिखाने की जिम्मेदारी है। आप अपने समर्पण, लगन और मेहनत से बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ ही सामाजिक ज्ञान से भी अवगत कराते हैं। हमारी संस्कृति में गुरु का ओहदा सबसे ऊपर रहा है।  

यह भी पढ़ें 15 दिसंबर से टाइगर एस्टीमेशन 2026 शुरू, बाघ और वन्यजीवों की गणना होगी

Edited By: Shailendra Sinha

Related Posts

Latest News

हजारीबाग में ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश हजारीबाग में ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
स्वर्णरेखा पुल निर्माण को लेकर विधायक ने उठाए सवाल, पथ निर्माण विभाग पर पक्षपात का आरोप
एमएमके हाई स्कूल, बरियातू में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन, 250 से अधिक मॉडल प्रदर्शित
साहिबगंज के प्रशांत शेखर को "सार्क 2025 अवार्ड" से सम्मानित किया जाएगा
श्री दिगम्बर जैन विद्यालय में बैडमिंटन, कैरम एवं चेस खेल का सिंगल्स व डबल्स फाइनल
झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति, आदिवासी संस्कृति और जनसांस्कृतिक समागम में होंगी मुख्य अतिथि
प्रखण्ड स्तरीय समन्वयक समिति की बैठक आयोजित, विकास कार्यों की समीक्षा
Chaibasa News: नाबालिग से शादी का झांसा देकर यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार
नेपाल से आए संताल आदिवासी प्रतिनिधिमंडल का पाथरा आश्रम में पारंपरिक स्वागत, सांस्कृतिक एकता का संदेश
बीएचयू के 105वें दीक्षांत समारोह में अमन कुमार को एम.ए. हिंदी साहित्य की उपाधि
ठंड से राहत: रानीश्वर में गरीब व वृद्धजनों को मिला कंबल
उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की बैठक, 8 आवेदकों को मिली स्वीकृति