सड़क दुर्घटना में आलोक कुमार का मौत मामला, JMM नेता राहुल चंद्रवंशी व परिजनों पर FIR दर्ज

FIR में कार से जुड़े कई नाम दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

सड़क दुर्घटना में आलोक कुमार का मौत मामला, JMM नेता राहुल चंद्रवंशी व परिजनों पर FIR दर्ज

देवघर: शहर में मंगलवार देर रात हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में आलोक कुमार (39 वर्ष) की मौत हो गई। घटना 09 दिसंबर की रात लगभग 10:45 बजे की बताई जा रही है।

देवघर: शहर में मंगलवार देर रात हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में आलोक कुमार (39 वर्ष) की मौत हो गई। घटना 09 दिसंबर की रात लगभग 10:45 बजे की बताई जा रही है। FIR संख्या 547/2025 देवघर नगर थाना में दर्ज की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक आलोक कुमार मॉडर्न पब्लिक स्कूल के समीप स्कूल का दरवाजा खुलने का इंतजार कर रहे थे, तभी बेलगाम कार (JH15M3310) ने स्कूल के समीप खड़े आलोक कुमार को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में आलोक कुमार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

FIR में दर्ज बयान के अनुसार, घटना में शामिल कार चालक झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता राहुल चंद्रवंशी के परिवार का सदस्य बताया जा रहा है।
FIR में आरोपी के रूप में राहुल चंद्रवंशी, उसका भाई, भतीजा सहित अज्ञात व्यक्तियों का भी नाम दर्ज किया गया है।

नगर थाना में FIR सुसंगत धारा 281,धारा 103, धारा 61(1)(b)(भारतीय न्याय संहिता, 2023)के तहत दर्ज किया गया है। FIR दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गई है।

यह भी पढ़ें जेजेए की बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता पर बल

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

जेजेए की बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता पर बल जेजेए की बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता पर बल
झारखंड के 13 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी
विद्युत कर्मियों पर हमले के दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : अजय राय
वरिष्ठ समाजसेवी धर्मेंद्र तिवारी ने ब्राह्मण समाज की एकता और समरसता पर दिया जोर
VKDL एनपीए एडवाइजरी काउंसिल के चेयरमैन विनय कुमार दुबे सम्मानित
17वें नेशनल जंप रोप प्रतियोगिता के लिए कोडरमा में दो दिवसीय ट्रेनिंग कैंप व ट्रायल संपन्न
म्यूटेशन नियम में बदलाव जनविरोधी, भ्रष्टाचार को मिलेगा बढ़ावा : सुरेश साव
रामपुर में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल संपन्न, जालोकुंडी बनी विजेता
Giridih News: साइबर ठगी से करोड़ों की संपत्ति बनाने वाले 3 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार
6 करोड़ 14 लाख से अधिक की लागत से 54 योजनाओं का शिलान्यास, मानगो को मिलेगी नई रफ्तार
संयुक्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कृष्ण बल्लभ सहाय की 128वीं जयंती 31 दिसंबर को
झारखंड कांग्रेस को मिला नया संबल, सामाजिक न्याय के योद्धा विजय शंकर नायक ने थामा कांग्रेस का हाथ