रामगढ़ : डीसी ने की बैठक, जाना ओडीएफ का हाल
On
रामगढ़: जिला समाहरणालय सभागार में गुरुवार को उपायुक्त संदीप सिंह की अध्यक्ष्ता में हुई ओडीएफ प्लस की बैठक में इसका अपडेट लिया गया। श्री सिंह ने कहा कि ओडीएफ घोषित होने के बाद भी जिले के कई क्षेत्रों में लोगों द्वारा खुले में शौच का प्रयोग किया जा रहा है। इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है।
डीसी ने कहा कि ओडीएफ प्लस के तहत लोगों के बीच शौचालय के इस्तेमाल का व्यापक प्रचार प्रसार एवं लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। कहा कि लोगों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक करने की जरूरत है और वैसे लोग जो शौचालय हेतु भारत सरकार कि सभी गाइडलाइन को पूरा करते हैं व उनके पास अभी भी अपना शौचालय नहीं है, तो वे मुखिया व प्रखंड विकास पदाधिकारी से संपर्क कर आवेदन दें।
डीसी ने कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा उनके आवेदनों को जिला स्तर पर भेजा जाएगा, जिसके बाद आवेदनों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। श्री सिंह ने बैठक में मौजूद सभी मुखिया एवं जलसहियाओं को निर्देश दिया कि वे लोगों को शौचालय के इस्तेमाल एवं उसके रख रखाव के प्रति जागरूक करें। उनसे शौचालय का इस्तेमाल करने की अपील करें। बैठक में उप विकास आयुक्त, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता, मुखिया एवं जल सहिया सहित कई अन्य उपस्थित थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts
Latest News


