झूठ से सत्ता प्राप्ति भाजपा की फितरत: सुबोधकांत
On

नगड़ी व नामकुम वासियों से मांगा वोट
रांची: कांग्रेस प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय मंगलवार को नामकुम व नगड़ीवासियों के ग्रामीणों के समक्ष अपना विजन रखते हुये वोट देने की अपील की। कहा कि अब भाजपा का झूठ जनता के समक्ष बेपर्द हो चुका है, इसलिये इस बार यह झूठ टिकनेवाला नही। जनसंपर्क अभियान के दौरान उनके साथ कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।
सुबोधकांत ने कहा कि भाजपा केवल व केवल झूठ से ही सत्ता प्राप्त करने का मकसद रखती हैं। झूठे चुनावी वादे कर जनता के साथ वादाखिलाफी करना इसकी फितरत है। हर बार सत्ता पाकर जनता से वादा करना व पूरा न करना भाजपा का चरित्र है। कहा कि झूठे वायदों से सत्ता प्राप्त कर जनता के साथ वादाखिलाफी करने वाली भाजपा को इस बार देश की जनता सबक सिखायेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो कहती है वह करती है। वोट के लिए झूठे वादे कांग्रेस नहीं करती। इस चुनाव में कांग्रेस ने गरीब लोगों को 72 हजार रूपये सलाना देने सहित जितने भी वायदे किये है, सत्ता मिलने पर इसे पूरा करेगी। सहाय ने आज नयासराय, नगड़ी, डोरिया टोली, सिठियो, जोजोसेरंग, हुलहुण्डू, जामगाई, घुटिया, सोदाग, डहू, हुडिगदांग, सिलादोन, हरदाग, टुंडीगढ़ा और तुंजू बाजार आदि क्षेत्रों में चुनाव प्रचार कर मतदाताओं से वोट मांगा।
Edited By: Samridh Jharkhand