रिश्वत लेते एएसआइ को रंगे हाथों पकड़ा एसीबी ने

रिश्वत लेते एएसआइ को रंगे हाथों पकड़ा एसीबी ने

दुमका: जिले के नगर थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक (एएसआइ) कल्याणी साहा को रिश्वत लेते भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रंगे हाथ थाना के पास से गिरफ्तार किया। आरोपों के अनुसार साहा एक केस के लिए शिकायतकर्ता को धमकी दे रही थीं और रिश्वत न मिलने पर जेल भेजने की धमकी दे रही थीं।

एसीबी ने शिकायतकर्ता के शिकायत की जाँच के बाद एएसआइ को गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता सिमोन सोरेन वर्तमान में जामताड़ा के पविया-नारायणपुर में रहते हैं, जबकि उनका 22 वर्षीय पुत्र मनोज सोरेन दुमका में ही रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तयारी कर रहा था।

जब सिमोन दुमका स्थित अपने घर पहुंचे, तब उन्होंने दरवाजे पर ताला लटका पाया। जब उन्होंने दूसरी चाबी से दरवाजा खोला और बेटे के मोबाइल से संपर्क करना चाहा, तब संपर्क नहीं हो पाया। जिसके बाद वे अपने बेटे की खोजबीन में निकल पड़े। साथ ही इस मामले का आवेदन 19 फरवरी को थाने में दिया। इस मामले की जांच की जिम्मेवारी कल्याणी साहा को दिया गया। इसी क्रम में सात मार्च को साहा ने शिकायतकर्ता सिमोन को बुलाया। लेकिन उस दिन वे थाने में उपस्थित न हो सके। जब दूसरे दिन वे थाने में पहुंचे, तब उन्हें एएसआइ ने खबर दिया कि उसका बेटा जामताड़ा चला गया है।

लेकिन, सिमोन ने बताया कि चूंकि वे जामताड़ा में नहीं रहते, इसलिए शायद उन्हें जानकारी नहीं हुई। इसपर कल्याणी ने डांटते हुए कहा कि उसने अपने बेटे को घर में छिपाकर रखा है। इसके लिए सिमोन पर केस कर जेल भेज दिया जाएगा। शिकायतकर्ता ने कहा कि अगर उसका बेटा घर आ गया है, तो वे केस नहीं करेंगे। इसपर कल्याणी ने उन्हें जेल भेज देने की धमकी देते हुए तीन हजार रुपये की रिश्वत मांगी।

यह भी पढ़ें: Sahibganj News: विद्या भारती विद्यालय में राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

उस दिन साहा ने सिमोन से एक हजार रूपए ले लिए। जिसके बाद सिमोन ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई।शिकायत दर्ज होने के बाद सिमोन ने शुक्रवार को तीन हजार रूपए जैसे ही कल्याणी को दिए, एसीबी की टीम ने एएसआइ को धर दबोचा। जानकारी के मुताबिक़, कल्याणी वर्दी में ही रिश्वत ले रही थीं।

यह भी पढ़ें: Crime News: विसर्जन जुलूस में दोस्तों से विवाद, देर रात कुएं से बरामद हुआ 25 वर्षीय युवक का शव

 

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब
Entertainment News: औरंगाबाद के आफताब राणा की फिल्म का कमाल, न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में 11 नॉमिनेशन
Dhanbad News: भाजपा ने किया उपायुक्त कार्यालय का घेराव, JSSC-JPSC में कथित धांधली की CBI जांच की मांग
धनबाद झरिया में प्यार की हैरतअंगेज कहानी: किन शर्तों पर अलग-अलग गईं विवाहिता और युवती, क्या थी पूरी कहानी?
रांची नगर आयुक्त का आचरण अधिकारी की बजाय JMM कार्यकर्ता जैसा : बाबूलाल मरांडी
Sahibganj News: उत्तरवाहिनी गंगा बनी अभिशाप, गदाई दियारा सहित 14 गांवों में जिंदगी पानी-पानी
Ranchi News: पंडरा के काला झंडा शनि मंदिर में 11 सितंबर को मनेगा भव्य शनि महोत्सव
NCST ने जमशेदपुर में UCIL की समीक्षा बैठक की, जनजातीय हितों से जुड़े मुद्दों पर दिए आवश्यक निर्देश
ईशान किशन और कौनैन कुरैशी के दम पर ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब
Ranchi News: यज्ञा बाबा आश्रम में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव, वृंदावन धाम सा भक्तिमय हुआ मोराबादी
YBN यूनिवर्सिटी में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेष कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
Crime News: खूंटी पेट्रोल पंप पर फायरिंग, PLFI के नाम पर मांगी 10 लाख की रंगदारी