रांची के अखबार : लाॅकडाउन में सड़क मार्ग से झारखंड आए दो सांसद, 4000 उद्योगों के सामने बंद होने का संकट, अन्य खबरें
प्रभात खबर की लीड खबर है : तीन मई तक बढा लाॅकडाउन, जहां कम संक्रमण, वहां 20 तक मिली सकती है कुछ छूट. सीएम हेमंत सोरेन ने इस पर कहा कि लाॅकडाउन की अवधि बढाना जरूरी था, हम केंद्र के साथ चलेंगे. एक खबर है कि लाॅकडाउन बढने से मजदूरों का सब्र टूटा और उनकी भीड़ घर आने के लिए उमड़ी. एक खबर है कि हिंदपीढी में मिले दो नए कोरोना पाॅजिटिव, अब तक 13. अखबार ने लिखा है कि राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 27 हुई जिसमें दो की मौत हो गयी. एक खबर है कि मृत कोरोना मरीज के बहू, पोता सहित सात घर भेजे गए. झारखंड सरकार का एक फैसला है कि हर जरूरतमंद को सरकार अनाज देगी. यह खबर भी है कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले 60 लोग गिरफ्तार किए गए. इसमें सबसे अधिक नौ-नौ गिरफ्तारी रांची व पलामू में हुई है. रांची से खबर है कि चार हजार से अधिक औद्योगिक इकाइयों के औद्योगिक गतिविधियों के ठप होने से बंद होने का खतरा उत्पन्न हो गया है. सरायकेला से खबर है कि संगीत नाटक अकादमी से सम्मानित छऊ गुरु जयनारायण का निधन हो गया. धनबाद के सांसद पीएन सिंह दिल्ली से कार से लौटे इसके बाद उन्हें क्वारंटाइन में भेज दिया गया.
हिंदुस्तान की लीड खबर है : तीन मई तक जहां हैं, वहीं रहें. यह खबर प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के हवाले से है. प्रधानमंत्री ने लाॅकडाउन बढाने की घोषणा करते हुए इसे सख्ती से लागू करने को कहा है. एक खबर है कि मुंबई व सूरत में घर जाने के लिए उमड़े प्रवासी श्रमिक. दिल्ली से खबर है कि 19 सौ जमातियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है. साथ ही 960 विदेशी नागरिकों को ब्लैकलिस्ट किया गया है. एक खबर है कि 24 घंटे में 1463 नए मामले मिले, वहीं 29 लोगों की मौत हुई है. एक खबर है कि 602 अस्पतालों में कोरोना के इलाज की सुविधा है. वहीं, एक खबर है कि बाारामुला में पांच आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं.




