बैंक मर्जर राष्ट्र के हित में नहींः ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर एसोसिएशन
On
रांची: राजधानी में रविवार को ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक द्वारा नेशनल कॉन्फ्रेंस को एक निजी होटल में आयोजित किया गया। इस कॉन्फ्रेंस में बैंक के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित हुए। कांफ्रेंस का मुख्य उद्देश्य बैंकिंग इंडस्ट्री की स्थिति, वेतन और सरकार द्वारा बैंक को मर्ज करने से उत्पन्न कठिनाईयों आदि के बारे में चर्चा करना है।
ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस के खजांची ने कहा कि सरकार 1 अप्रैल से विभिन्न बैंकों को आपस में मर्ज कर रही है। यह राष्ट्र और बैंक कर्मियों के हित में नहीं है। इसका बैंकिंग कर्मचारी विरोध करते हैं। इसके अलावा तीन वर्षों से वेतन समझौता भी सरकार द्वारा लंबित रखा गया है। इसी विरोध में बैंक कर्मी 12 और 13 मार्च को फिर से हड़ताल पर जाएंगे। लेकिन, अगर इसके बाद भी सरकार मांगों को पूरा नहीं करती है तो 1 अप्रैल से बैंक कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts
Latest News



