#MPFloorTest मध्यप्रदेश : गवर्नर लालजी टंडन ने कमलनाथ को बहुमत साबित करने का आदेश दिया

#MPFloorTest मध्यप्रदेश : गवर्नर लालजी टंडन ने कमलनाथ को बहुमत साबित करने का आदेश दिया

भोपाल : मध्यप्रदेश के राजनीतिक घटनाक्र्रम आज तेजी से बदला. आज बजट सत्र का पहला दिन था और परंपरा के अनुसार, गवर्नर लालजी टंडन को अभिभाषण देना था, उन्होंने दिया भी लेकिन सीएम कमलनाथ से नाराजगी वश पूरा भाषण नहीं पढा. अब उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ को फिर से दूसरा आदेश दिया है कि वे सदन में कल यानी 17 मार्च को बहुमत साबित करें. मालूम कि इससे पहले राज्यपाल ने शनिवार को कमलनाथ को पत्र लिख कर कहा था कि वे 16 मार्च को उनके अभिभाषण के तुरंत बाद बहुमत साबित करें.


गवर्नर ने तब अपने पत्र में कहा था कि मीडिया रिपोर्टाें पर उनकी नजर है और राजनीतिक घटनाक्रम से प्रतीत होता है कि उनकी सरकार को अब सदन का विश्वास हासिल नहीं है. आज गवर्नर ने अपने दूसरे पत्र में सबसे पहले मुख्यमंत्री के पत्र की भाषा के प्रति रोष जताया है लिखा है कि यह संसदीय मर्यादा के अनुरूप नहीं है. गवर्नर ने पत्र में कहा है कि सर्वाेच्च न्यायालय के बहुत सारे निर्णयों से निर्विवाद रूप से यह स्पष्ट है कि किसी सरकार को बहुमत है या नहीं इसका पता सदन के पटल पर ही चल सकता है. आप नीचे के ट्वीट लिंक में पत्र की पूरी काॅपी पढ सकते हैं. मालूम हो कि आज सत्र को कोरोना वायरस का हवाला देते हुए 26 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया.

उधर, आज शिवराज सिंह चैहान के नेतृत्व में भाजपा विधायकों ने गवर्नर लालजी टंडन से भेंट की. शिवराज ने गवर्नर के समक्ष 106 विधायकों की परेड करायी और कमलनाथ सरकार पर अल्पमत में होने की बात कहते हुए अप्रत्यक्ष रूप से सरकार बनाने की पेशकश भी कर दी. उन्होंने कहा कि बहुमत भाजपा के पास है. मालूम हो कि कांग्रेस में ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक 22 विधायकों ने विधायकी से इस्तीफा दे दिया है. सिंधिया खुद भाजपा में चले गए हैं और उनके समर्थकों ने भी कहा है कि वे वहीं जाएंगे जहां उनके नेता जाएंगे.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन
Dhanbad News: सीआईएसएफ क्यूआरटी का एक्शन, मुराईडीह भूमिगत खदान के पास छापेमारी से तस्करों में हड़कंप
Dhanbad News: बीसीसीएल ने वर्ष 2030 तक कोयला उत्पादन बढ़ाने की बनाई महायोजना
Palamu News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Palamu News: संजय तिवारी गोलीकांड का मुख्य आरोपी भतीजा प्रीतम गिरफ्तार
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला समन्वय समिति की बैठक में की योजनाओं की समीक्षा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की कमान, निर्धारित मार्गों पर ही निकलेंगे मुहर्रम के जुलूस
Bokaro News: ज्ञान उत्सव 2.0, स्टील प्लांट ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
Bokaro News: बीडीओ महादेव महतो ने वोटर लिस्ट सुधार के लिए दिए विधिक निर्देश
Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती 
Bokaro News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला
Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में तीरंदाजों ने जीते 18 पदक