कमलनाथ के संकट मोचक बन बेंगलुरु पहुंचे दिग्विजय, सुबह से जारी है हाइ वोल्टेज ड्रामा

बेंगलुरु : मध्यप्रदेश में संकट में चल रही कमलनाथ सरकार के संकट मोचक बन कर वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह आज सुबह बेंगलुरु पहुंचे. एयरपोर्ट पर कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने उनका स्वागत किया. फिर दोनों नेता पार्टी के क्राइसेस मैनेजमेंट में जुट गए. दिग्वियज बेंगलुरु वहां कैंप कर रहे नाराज पार्टी विधायकों को मनाने पहुंचे हैं.
बेंगलुरू के अमृताहल्ली पुलिस स्टेशन में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार और मध्य प्रदेश कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा और कांतिलाल भूरिया। https://t.co/ZMwr8OFMRa pic.twitter.com/bE3q7vvQ7N— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 18, 2020
दिग्विजय रमाडा होटल पहुंचे जहां ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक पार्टी विधायक कैंप कर रहे हैं. पर, उन्हें प्रवेश की अनुमति नहीं मिली जिसके बाद वे वहीं अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए. इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के बाद उन्हें अमृताहल्ली पुलिस स्टेशन लाया गया, जहां वे भूख हड़ताल पर चले गए. उनके साथ कई दूसरे कांग्रेस नेता भी हैं.
कांग्रेस नेता जीतू पटवारी: किसने कहा कि वो मिलना नहीं चाह रहे। प्रेशर में किस-किस से क्या बात कही जा रही है इसलिए तो हम मिलना चाहते हैं।…पुलिस से हम रिक्वेस्ट कर रहे हैं कि हमें विधायकों से मिलवाओ नहीं तो सत्याग्रह कर रहे हैं दिग्विजय सिंह। pic.twitter.com/3tdM14urt3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 18, 2020
इस बीच दिग्विजय सिंह ने कहा है कि उन्होंने कांग्रेस के पांच विधायकों से बात की, उन्होंने मुझसे कहा कि वे बंदी हैं, उनके फोन छीन लिए गए, हर कमरे के सामने पुलिस है. उन्होंने 24 घंटे फाॅलो किया जा रहा है. उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा फ्लोर टेस्ट के लिए कह रही है लेकिन 22 विधायकों के बिना फ्लोर टेस्ट कैसे होगा.
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार: राज्य में भाजपा सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। हमारी अपनी राजनीतिक रणनीति है, हम जानते हैं कि स्थिति को कैसे संभालना है। वह (दिग्विजय सिंह) यहाँ अकेला नहीं है। मैं यहाँ हूं। मुझे पता है कि उसे कैसे सपोर्ट करना है। https://t.co/Bze0h8RxX2 pic.twitter.com/E0CIuY9git
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 18, 2020
वहीं, डीके शिवकुमार ने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर रही है. हमारी अपनी राजनीतिक रणनीति है, हम जानते हैं कि स्थिति को कैसे संभालना है. दिग्विजय सिंह यहां अकेले नहीं हैं, मैं यहां हूं. मुझे पता है कि उन्हें कैसे सपोर्ट करना है.
#WATCH Karnataka: Congress leader Digvijaya Singh has now been placed under preventive arrest. He was sitting on dharna near Ramada hotel in Bengaluru, allegedly after he was not allowed by Police to visit it. 21 #MadhyaPradesh Congress MLAs are lodged at the hotel. pic.twitter.com/dP3me4qjw0
— ANI (@ANI) March 18, 2020