#JyotiradityaScindia ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा में शामिल होते ही मध्यप्रदेश से मिला राज्यसभा का टिकट

#JyotiradityaScindia ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा में शामिल होते ही मध्यप्रदेश से मिला राज्यसभा का टिकट

शिवराज सिंह की प्रेस कान्फ्रेंस

शिवराज सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने को खुद के लिए प्रसन्नता वाला दिन बताया. उन्होंने कहा कि आज मुझे श्रद्धेय राजमाता की याद आ रही है. वे भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं के लिए मां थीं. उनसे हम जैसे लाखों कार्यकर्ताओं को प्रेम और स्नेह मिलता था. उन्होंने कहा कि यशोधरा जी हमारे साथ हैं आज इनका पूरा परिवार भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहा है. ज्योतिरादित्य सिंधिया उर्जावान व क्षमतावान हैं, वे वैसी परंपरा से आते हैं जिन्होंने राजनीति को जनता की सेवा का माध्यम माना है. उन्होंने 18 महीने पहले बहुत उत्साह से मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के लिए काम किया था, लेकिन कमलनाथ सरकार ने मध्यप्रदेश को तबाह व बर्बाद कर दिया. प्रदेश में ऐसे लूट का उदाहरण आजतक कभी देखने में नहीं आया. भाजपा के कल्याणकारी कार्यक्रम बंद कर दिए गए.

प्रेस कान्फ्रेंस में पत्रकारों का कोई सवाल नहीं लिया गया और सिंधिया का संबोधन खत्म होते ही यह कह कर ही उसे खत्म किया गया कि आज के लिए बस इतना ही.

बिग ब्रेकिंग : भाजपा ने मध्यप्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया.

यह भी पढ़ें: Rajya Sabha Election: सभी 81 विधायकों ने डाला वोट, NDA या INDIA... आखिर जयराम महतो ने किसे चुना?

ज्योतिरादित्य सिंधिया का संबोधन

यह भी पढ़ें: Rajya Sabha Election Results: परिमल नाथवाणी ने मारी बाजी, बैजनाथ राम भी जीते; प्रणव झा को बड़ा झटका

मैं आभार प्रकट करना चाहूंगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह को कि उन्होंने अपने परिवार में मुझे शामिल किया. मेरे जीवन में दो तारीखें अहम हैं. व्यक्ति के जीवन में कई तारीख ऐसी आती हैं, जो जीवन बदल देती हैं. मेरे जीवन में 30 सितंबर 2001 जिस दिन मैंने अपने पूज्य पिताजी को खोया, जीवन बदलने का दिन था वह मेरे लिए. दूसरी तारीख 10 मार्च 2020, जो उनकी 75वीं वर्षगांठ का दिन था. इस दिन मैंने एक नयी परिकल्पना नयी सोच को तय किया. मैंने हमेशा माना है कि हमारा लक्ष्य भारत माता के लिए जनसेवा होना चाहिए. राजनीति हमारे लिए सिर्फ उस लक्ष्य को पूरा करने के लिए माध्यम होना चाहिए. मेरे पूज्य पिताजी एवं मैंने कांग्रेस पार्टी के द्वारा देश एवं प्रदेश की सेवा करने की पूर्ण कोशिश की है. लेकिन, मन व्यथित है, आज जो परिस्थिति उत्पन्न हुई. जनसेवा पूरा करने के लक्ष्य की पूर्ति आज उस संगठन के माध्यम से नहीं हो पा रही है.

वर्तमान में जो स्थिति कांग्रेस पार्टी में है, वह कांग्रेस पार्टी आज नहीं रही, जो पहले थे. वास्तविकता को इनकार कर जो चीजें तैयार की जाती हैं, वह उचित नहीं है. मेरे गृह राज्य में हमने सरकार बनायी थी, लेकिन 18 महीने में वे सपने बिखर गए. किसानों का कर्ज नहीं माफ हो पाया. पिछली फसल का बोनस नहीं मिल पाया. आज भी किसानों पर केस लदे हुए हैं. किसान त्रस्त हैं. नौजवान भी बेबस हैं.

उन्होंने कहा कि रोजगार के अवसर नहीं हो पाए लेकिन भ्रष्टाचार के अवसर उत्पन्न हो गए. वहां ट्रांसफर उद्योग एवं रेत का माफिया उभर आए हैं. तब मैंने निर्णय लिया कि भारत माता को प्रगति के रास्ते पर चलाना होगा तो मैं अपने को सौभाग्यशाली समझता हूं कि मुझे नड्डा जी, प्रधानमंत्री जी एवं गृहमंत्री जी ने वह मंच प्रदान किया कि जिनके आधार पर जनसेवा व राष्ट्रसेवा के लिए आगे बढ सकूं.

जेपी नड्डा का संबोधन

आज के मौके पर मैं राजमाता सिंधिया जी को याद करता हूं. वे जनसंघ एवं भाजपा की संस्थापक सदस्य रहीं. पार्टी व उसकी विचारधारा को बढाने में उनका अमूल्य योगदान रहा है. आज हमारे लिए यह खुशी की बात है कि उनके पोते आज भाजपा में शामिल हुए. ज्योतिरादित्य सिंधिया के व्यक्तित्व की प्रखरता से हम सब वाकिफ हैं. उनका आना परिवार के सदस्य का आना है, इसलिए मैं उनका हार्थिक अभिनंदन करती है. उन्होंने कहा कि मैं इनको आश्वस्त करता हूं कि इन्हें भाजपा की मुख्यधारा में काम करने का मौका मिलेगा, हमारी पार्टी एक लोकतांत्रिक पार्टी है.

ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी की सदस्यता दिलायी.


कान्फ्रेंस हाॅल में जेपी नड्डा के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे. इनके साथ मध्यप्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आदि मौजूद हैं.


सिंधिया को भाजपा में शामिल करवाने के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी मुख्यालय आएंगे.


वरिष्ठ कांग्रेस नेता व राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलौत ने सिंधिया के कदम को मौकापरस्ती बताया और कहा कि जनता उन्हें सबक सीखएगी.


मीनाक्षी लेखी ने सिंधिया प्रकरण पर क्या बोला, नीचे के ट्वीट में पढिए

 


जफर इस्लाम के साथ सिंधिया भाजपा मुख्यालय पहुंचे, अब बस भगवा पार्टी में उनके शामिल होने की औपचारिकता बची है.

सूत्रों के अनुसार, आज दोपहर साढे 12 बजे से दिन का दो बजे तक का वक्त राहु काल था, इसलिए इस समय तक सिंधिया के भाजपा में शामिल होने को टाला गया.

ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने घर से निकले, वे संभवतः भाजपा कार्यालय जा रहे हैं, जहां वे औपचारिक सदस्यता ग्रहण करेंगे.


मध्यप्रदेश में कांग्रेस कार्यालय से ज्योतिरादित्य सिंधिया का नेम प्लेट हटाया गया.


ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलने उनके घर भाजपा नेता जफर इस्लाम पहुंचे.


नयी दिल्ली : कांग्रेस छोड़ चुके ज्योतिरादित्य सिंधिया आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए. ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी में शामिल करवाया. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने परसों ही कांग्रेस छोड़ने के लिए सोनिया गांधी को पत्र लिखा था, जिसका एलान उन्होंने कल किया. ज्योतिरादित्य सिंधिया लंबे अरसे से पार्टी में नाराज चल रहे थे. मध्यप्रदेश में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत करने के बावजूद उनकी जगह कमलनाथ को सीएम बनाए जाने के बाद से ही यह तय हो गया था कि सिंधिया घराने का यह वारिस अब अधिक दिनों तक देश की सबसे पुरानी पार्टी में नहीं रहेगा.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन
Dhanbad News: सीआईएसएफ क्यूआरटी का एक्शन, मुराईडीह भूमिगत खदान के पास छापेमारी से तस्करों में हड़कंप
Dhanbad News: बीसीसीएल ने वर्ष 2030 तक कोयला उत्पादन बढ़ाने की बनाई महायोजना
Palamu News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Palamu News: संजय तिवारी गोलीकांड का मुख्य आरोपी भतीजा प्रीतम गिरफ्तार
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला समन्वय समिति की बैठक में की योजनाओं की समीक्षा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की कमान, निर्धारित मार्गों पर ही निकलेंगे मुहर्रम के जुलूस
Bokaro News: ज्ञान उत्सव 2.0, स्टील प्लांट ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
Bokaro News: बीडीओ महादेव महतो ने वोटर लिस्ट सुधार के लिए दिए विधिक निर्देश
Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती 
Bokaro News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला
Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में तीरंदाजों ने जीते 18 पदक