कोडरमा की अलंकृता साक्षी को गूगल में मिला 60 लाख का पैकेज

सेक्रेड हार्ट स्कूल झुमरी तिलैया से 2012 में हुई पासआउट

कोडरमा की अलंकृता साक्षी को गूगल में मिला 60 लाख का पैकेज

कोडरमा: सेक्रेड हार्ट स्कूल झुमरी तिलैया से 2012 में पास आउट छात्रा अलंकृता साक्षी का चयन देश की सबसे बड़ी कंपनी गूगल में इंजीनियर के रूप में हुआ है। फिलहाल अलंकृता विदेश में है। अलंकृता को 60 लाख सालाना पैकेज पर गूगल ने जॉब पर रखा है। वह मूलतः बिहार के भागलपुर की रहने वाली है और झुमरी तिलैया में अपने नाना-नानी के साथ रहकर सेक्रेड हार्ट स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा पास की थी। उसकी मां रेखा मिश्रा शहर के एक निजी स्कूल में पढ़ाती थीं।

मिली जानकारी के अनुसार अलंकृता साक्षी ने सेक्रेड हार्ट स्कूल से मैट्रिक, जवाहर नवोदय विद्यालय से इंटर और हजारीबाग से बीटेक की परीक्षा पास की थी। अलंकृता के परिजन फिलहाल देवघर शिफ्ट कर गए हैं। अलंकृता की इस बड़ी उपलब्धि ने उनके माता-पिता को ही नहीं बल्कि सेक्रेड हार्ट स्कूल फैमिली को भी गौरवान्वित किया है। अलंकृता की सफलता पर विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार, प्राचार्य प्रमोद शर्मा सहित पूरे विद्यालय परिवार ने बधाई दी है। सेक्रेड हार्ट स्कूल के निदेशक प्रमोद कुमार ने बताया की अलंकृता शुरू से ही कुशाग्र बुद्धि की थी। वह पढ़ाई के साथ-साथ विद्यालय के सभी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थी। उसकी यह सफलता विद्यालय के लिए गौरव की बात है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Shailendra Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में भू-अर्जन मामलों की हुई समीक्षा
BIT सिंदरी बनेगा यूनिटरी यूनिवर्सिटी, सीएम हेमन्त सोरेन ने दी हरी झंडी
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विद्युत व्यवस्था की हुई समीक्षा, दिए गए सख्त निर्देश
Deoghar News: शिल्पग्राम में SDM की अध्यक्षता में SIR वॉलंटियर्स की समीक्षा सह प्रशिक्षण बैठक आयोजित
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई DMFT न्यास परिषद की बैठक
Sahebganj News: शेरशाहवादी समुदाय के जाति प्रमाण पत्र के लिए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने की बड़ी पहल
Sahebganj News: रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ऐतिहासिक 'लाल कोठी' की जमीन पर कब्जा जमाने वालों को नोटिस
Sahebganj News: पेयजल सचिव अबू इमरान ने राजमहल के पूर्वी नारायणपुर में जल जीवन मिशन का किया निरीक्षण
Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नासरगंज पेट्रोल पंप के समीप शराब लदी बोलेरो जब्त
Giridih News: जिले में 94.99% गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा, शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश