Giridih news: पहली बार आयोजित होगा उसरी महोत्सव, पर्यावरण संरक्षण पर दिया जाएगा जोर

महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक और पर्यावरणीय कार्यक्रम

Giridih news: पहली बार आयोजित होगा उसरी महोत्सव, पर्यावरण संरक्षण पर दिया जाएगा जोर
आलोक मिश्रा, संगीता सिन्हा व अन्य

सभी राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षणिक संगठनों को महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है। स्कूल- कॉलेज के प्राचार्यों और संचालकों को भी आमंत्रित किया जाएगा। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले और कई स्टॉल लगाए जाएंगे.

गिरिडीह: समाजसेवी धरणीधर प्रसाद और उसरी महोत्सव आयोजन समिति के आलोक मिश्रा के नेतृत्व में उसरी महोत्सव की कोर कमिटी और पूर्व वार्ड पार्षद संगीता सिन्हा ने उसरी नदी का दौरा कर महोत्सव स्थल का चयन किया। यह महोत्सव गिरिडीह के इतिहास में पहली बार आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता को बढ़ावा देना है।

महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक और पर्यावरणीय कार्यक्रम

मीडिया से बातचीत में आयोजन समिति ने बताया कि महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, नदी में खेल-कूद, तैराकी प्रतियोगिता, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता जैसे आयोजन होंगे। इसके साथ ही गायन और नाटक के जरिए क्षेत्र की संस्कृति को संरक्षित करने के प्रयास किए जाएंगे। आम और खास से इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की गई है।

उसरी बचाव अभियान को मिलेगी गति

कार्यक्रम के संयोजक राजेश सिन्हा ने बताया कि पिछले एक दशक से उसरी बचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, जो अब सकारात्मक परिणाम देने लगे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन मंत्री सुदिव्य सोनू के प्रयासों से नदी में गंदे नाले का प्रवाह रोकने और छिलका डेम के निर्माण का प्लान तैयार किया जा रहा है। इस अभियान में सीसीएल जीएम बासब चौधरी का भी अहम योगदान रहा है।

जनसहयोग से होगा महोत्सव सफल,अब तक हजारों पेड़ लगाए और बांटे जा चुके हैं

सभी राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षणिक संगठनों को महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है। स्कूल- कॉलेज के प्राचार्यों और संचालकों को भी आमंत्रित किया जाएगा। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले और कई स्टॉल लगाए जाएंगे। आयोजन स्थल पर पर्यावरण संरक्षण के तहत पेड़ लगाने की योजना भी बनाई गई है। अब तक हजारों पेड़ लगाए और बांटे जा चुके हैं।

जल स्रोतों के संरक्षण पर भी जोर

सामाजिक कार्यकर्ताओं रंजय बरदियार, विकास सिन्हा, स्वाति सिन्हा और नौशाद आलम ने बताया कि महोत्सव के बाद अन्य जल स्रोतों, तालाबों, और कुओं को संरक्षित करने के लिए भी अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने जनसहयोग और आर्थिक मदद की अपील की है।

तैयारियों में जुटे कई सामाजिक कार्यकर्ता

विनय सिंह, समीर राज चौधरी, सूरज नयन, दीपक श्रीवास्तव समेत दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ता और उसरी बचाव अभियान के सदस्य जोर-शोर से महोत्सव की तैयारियों में जुटे हैं। इस अवसर पर गुफरान अंसारी, मजहर अंसारी, अकरम, सुमित राय, और अजय श्रीवास्तव भी उपस्थित थे। यह महोत्सव गिरिडीह में पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एकजुटता के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल साबित होगा।

Edited By: Sujit Sinha

Latest News

Ranchi news: डॉ अंबेडकर की 134 वीं जयंती के मौके पर स्नातकोत्तर इतिहास विभाग में विशेष व्याख्यान का आयोजन Ranchi news: डॉ अंबेडकर की 134 वीं जयंती के मौके पर स्नातकोत्तर इतिहास विभाग में विशेष व्याख्यान का आयोजन
झारखंड कल्याण की चिंता छोड़ परिवार कल्याण पर सिमटा झामुमो महाधिवेशन: प्रतुल शाह देव
ड्रग्स के उत्पादन, वितरण और उपभोग पर रखें कड़ी नजरः मुख्य सचिव
Ranchi news: सीएमपीडीआई ने वंचित युवाओं के लिए शुरू किया कौशल विकास कार्यक्रम
कोलकाता उच्च न्यायालय ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर व्यक्त किया पूर्ण संतोष
मंत्री हफ़ीजुल हसन को मंत्रिमंडल से बाहर करें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन: बाबूलाल मरांडी
बाबा साहब भीम राव आंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं राष्ट्र निर्माता थे: बाबूलाल मरांडी
Jamshedpur news: टाटा स्टील ने मनाया राष्ट्रीय अग्नि सेवा दिवस 
झारखंड में लोकतंत्र की जड़ें मजबूत, चुनाव आयोग सदैव मतदाताओं के साथ: मुख्य चुनाव आयुक्त
Horoscope: आज का राशिफल
Giridih News: सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स गिरिडीह में हुई नए सत्र की शुरुआत
Hazaribag News: बड़कागांव के विभिन्न छठ घाटों में श्रद्धालुओं ने डुबते हुए सुर्य को दिया अर्घ