10 बड़ी खबरें, ग्लेशियर हादसे में अबतक 31 लोगों की मौत, यूपी में ‘लव जिहाद’ कानून को कैबिनेट की मंजूरी, और जानें…

उत्तराखंड ग्लेशियर हादसे में मृतकों की संख्या 31 तक पहुंच गयी है। उत्तराखंड से आने वाले केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा है कि अबतक ग्लेशियर हादसे के बाद 31 शव बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आर्मी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आइटीबीपी की टीम दिन रात काम कर रही है। उन्होंने कहा कि 206 लोग दुर्घटना के बाद लापता हो गए थे जिनमें 31 के शव मिले हैं। इससे पहले आज राज्यसभा व लोकसभा दोनों सदन में गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड ग्लेशियर हादसे पर बयान दिया और सरकार द्वारा उठाये जा रहे कदमों के बारे में सदन को अवगत कराया।
Teams of Army, NDRF, ITBP & SDRF are working day-night amid challenging situations to rescue people. Saving lives is the biggest challenge right now. Search underway for missing people. 206 people were missing, of which 31 bodies have been found: Union Minister Ramesh Pokhriyal pic.twitter.com/INhIYayKvv— ANI (@ANI) February 9, 2021
दिल्ली में पहली बार कोरोना वायरस संक्रमण के बाद से बीते 24 घंटे में कोई मौत नहीं हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज शाम अपने प्रेस कान्फ्रेंस में इस बात की जानकारी दी। केंद्र ने राज्यों से कहा है कि वे फ्रंट लाइन कोरोना वारियर्स को एक मार्च से पहले कम से कम एक बार कोरोना का टीका दिलवा दें। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 97 प्रतिशत लोग टीके से संतुष्ट हैं।
It is remarkable that no death has been reported due to #COVID19 in Delhi, in the last 24 hours: Dr VK Paul, Member, Niti Aayog pic.twitter.com/OdZCO7YWDO
— ANI (@ANI) February 9, 2021
गृहमंत्री अमित शाह ने आज लोकसभा में नेता विपक्ष अधीर रंजन चैधरी के उन दावों को खारिज किया जिसमें उन्होंने कहा था कि शाह बंगाल दौरे के दौरान विश्व भारती विश्वविद्यालय में रवींद्र नाथ टैगोर की कुर्सी पर बैठ गए थे। शाह ने कहा कि वे टैगोर की कुर्सी पर नहीं बैठे, जिस जगह पर बैठे थे वहां पर दो पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, प्रणब मुखर्जी व राजीव गांधी बैठे थे। शाह ने एक तसवीर दिखाते हुए कहा कि टैगोर की कुर्सी पर पंडित जवाहर लाल नेहरू बैठे थे और उनके सोफे पर बैठकर राजीव गांधी ने चाय पी थी।
मैं तो उस कुर्सी पर नहीं बैठा, लेकिन मेरे पास दो फोटो हैं, जिसमें एक पर जवाहर लाल नेहरू जी उस कुर्सी पर बैठे दिख रहे हैं।
दूसरी फोटो में राजीव गांधी टैगोर साहब के सोफे पर बैठकर चाय पीते दिख रहे हैं।
– श्री @AmitShah pic.twitter.com/Z9Nns3eJ7W
— BJP (@BJP4India) February 9, 2021
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बंगाल के दौरे पर हैं। उन्होंने कहा कि अबतक भाजपा के 130 कार्यकर्ता शहीद हुए हैं। यहंा किस तरह की कानून व्यवस्था है। महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि मानव तस्करी और एसिड अटैक के सबसे अधिक मामले यहां दर्ज होते हैं।
BJP National President Shri @JPNadda offers prayers at Tarapith Temple in Rampurhat, West Bengal. #PoribortonYatra pic.twitter.com/GGSNnz6GXS
— BJP (@BJP4India) February 9, 2021
किसानों के ट्रैक्टर मार्च के दौरान लाल किला पर हिंसा फैलाने व गैर तिरंगा झंडा फहराने के आरोपी दीप सिद्धू की दिल्ली पुलिस को सात दिन की रिमांड मिल गयी थी। आज सुबह ही दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी थी कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
लाल किला हिंसा के आरोपी दीप सिद्धू को सात दिन की पुलिस हिरासत#DeepSidhu pic.twitter.com/sw0FzGrFuV
— डीडी न्यूज़ (@DDNewsHindi) February 9, 2021
राज्यसभा में आज विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद का आखिरी दिन था। उनके विदाई के मौके पर दिए गए संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भावुक हो गए और बाद में गुलाम नबी आजाद भी अपने संबोधन के दौरान भावुक हो गए। दोनों नेताओं की आंखों में आंसू आ गए। दोनों नेताओं ने गुजरात के लोगों की कश्मीर में हत्या का जिक्र किया था और उस वक्त नबी जम्मू कश्मीर के और मोदी गुजरात के सीएम थे।
राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद की विदाई पर बोलते हुए भावुक हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी। pic.twitter.com/jLfake51AS
— BJP (@BJP4India) February 9, 2021
गुलाम नबी जी जब मुख्यमंत्री थे, तो मैं भी एक राज्य का मुख्यमंत्री था।
हमारी बहुत गहरी निकटता रही।
एक बार गुजरात के कुछ यात्रियों पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया, 8 लोग उसमें मारे गए।
सबसे पहले गुलाम नबी जी का मुझे फोन आया।
उनके आंसू रुक नहीं रहे थे।
– पीएम @narendramodi pic.twitter.com/fHSmOBsx9h
— BJP (@BJP4India) February 9, 2021
मेरे पार्टी में और पार्टी से बाहर सभी जगह दोस्त हैं। यह बहुत भावुक पल है। अटल जी के वक्त में प्रधानमंत्री मोदी जब सचिव थे तब मैं भी मैं भी सचिव था। हम कई डिबेट में हिस्सा लेते थे। पार्टी एक जगह है, हमारे उसूल और सिद्धांत एक जगह लेकिन इंसान तो सभी एक ही हैं: गुलाम नबी आज़ाद https://t.co/GT5d3cBKv9 pic.twitter.com/jIe3F49D0X
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 9, 2021
बिहार में आज नीतीश कुमार कैबिनेट का विस्तार हुआ जिसमें शाहनवाज हुसैन सहित 17 नए मंत्री शामिल किए गए।
फिल्म अभिनेता राजीव कपूर का आज 58 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे शो मैन राजकपूर के सबसे छोटे बेटे थे और फिल्म राम तेरी गंगा मैली से चर्चा में आए थे।
रांची : ठेकेदार पंचम सिंह के ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की है। उनके भाई परमा सिंह सहित कई रिश्तेदारों के घर की भी आयकर विभाग की टीम ने तलाशी ली है।
लखनऊ : उत्तर प्रदेश कैबिनेट द्वारा आज “यूपी विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक 2021” के साथ “यूपी लोक एवं निजी संपत्ति विरूपण निवारण विधेयक 2021” से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। 18 फरवरी से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में इन्हें पटल पर रखा जाएगा।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश कैबिनेट द्वारा आज “यूपी विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक 2021” के साथ “यूपी लोक एवं निजी संपत्ति विरूपण निवारण विधेयक 2021” से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
18 फरवरी से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में इन्हें पटल पर रखा जाएगा।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 9, 2021