झारखंड में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना

50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

झारखंड में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना

झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने 31 मार्च को राज्य के सात जिलों में बारिश, तेज हवा और ओलावृष्टि की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और वज्रपात का भी खतरा है।

रांची: झारखंड के सात जिलों में 31 मार्च को गर्जन के साथ बारिश होने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने एवं ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की गई है। यह जानकारी मौसम विभाग ने सोमवार को दी।

विभाग ने बताया कि उपर्युक्त जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने राज्य के दक्षिणी और इससे सटे मध्यवर्ती जिलों में गर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना भी विभाग ने व्यक्त की है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।

इधर, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 38.2 डिग्री और सबसे कम तापमान गुमला में 17.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

रांची में छाया कुहासा, दृश्यता हुई कम

सोमवार की सुबह में रांची और आसपास के इलाकों में घना कुहासा छाया रहा। लोगों को आस-पास की चीजें भी साफ-साफ नहीं दिखाई दे रही थी। घने कुहासे के चलते दृश्यता (विजिबिलिटी) भी काफी कम हो गई। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि बाद में धीरे-धीरे मौसम साफ हो गया और धूप भी खिल गई। इससे दोपहर में लोगों को भारी गर्मी का एहसास हुआ।

वहीं, सोमवार को रांची में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री और न्यूनतम 20.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं जमशेदपुर में अधिकतम 36.8 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 38.7 और न्यूनतम 20.1 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 36.5 डिग्री और न्यूनतम 25.6 डिग्री एवं चाईबासा में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Edited By: Anshika Ambasta
Poll
क्या AI आने से भविष्य में नौकरियां कम हो जाएंगी?

Latest News

koderma news: सदर अस्पताल में चाइल्ड किट्स एवं मदर किट्स का वितरण koderma news: सदर अस्पताल में चाइल्ड किट्स एवं मदर किट्स का वितरण
Lohardaga News: हिंदुस्तान ओलिंपियाड में शीला अग्रवाल विद्यालय का जलवा, समृद्धि बनी टॉपर
Giridih News: नशा उन्मूलन को लेकर गांव में जागरूकता अभियान, लोगों को दी गई जानकारी
Giridih News: “ठगुआ सरकार” पर मंजू कुमारी का हमला, कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
Giridih News: बसखारो के कवि पंकज प्रियम ने बनाया 5वां वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिले का बढ़ाया मान
मालदा–उधना समर स्पेशल ट्रेन शुरू, साहिबगंज-बरहरवा को बड़ी राहत
Koderma News: पति का फोन और फिर अचानक गायब पत्नी… कहानी में छुपा बड़ा राज
झारखंड में मौसम का बदला मिजाज, 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी
Dumka News: अंडर-19 टीम में सिलेक्शन के नाम पर 1 करोड़ की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
नाबालिग की शादी बनी मौत की वजह?... 17 साल की विवाहिता का कुएं में मिला शव, पुलिस जांच तेज
Sahebganj News: सदर अस्पताल ने हटिया में लगाया स्वास्थ्य शिविर, तीन सौ से अधिक मरीजों ने लिया लाभ
“कलमकार कुंभ” में सजा साहित्य का महाकुंभ, कई पुस्तकों का भव्य विमोचन

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें