महानवमी आज: जाने मां सिद्धिदात्री का स्वरूप,पूजा विधि एवं भोग व मंत्र
मां की पूजा करने से जातक के सौभाग्य में होती है वृद्धि
नवरात्र के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की उपासना की जाती है. मां सिद्धिदात्री सर्व सिद्धियाँ प्रदान करने वाली देवी हैं. भक्त पर इनकी कृपा से कठिन से कठिन कार्य भी आसानी से संभव हो जाते हैं. अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, ईशित्व और वशित्व आठ सिद्धियाँ होती हैं.
रांची: माँ दुर्गा की नौवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री हैं. मान्यता है कि मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से परिवार में सुख-शांति आती है और जातक के सौभाग्य में वृद्धि होती है. ये सभी प्रकार की सिद्धियों को देने वाली हैं. नवरात्र के नौवें दिन इनकी उपासना की जाती है. यह देवी सर्व सिद्धियाँ प्रदान करने वाली देवी हैं. भक्त पर इनकी कृपा से कठिन से कठिन कार्य भी आसानी से संभव हो जाते हैं.
अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, ईशित्व और वशित्व आठ सिद्धियाँ होती हैं. इसलिए इस देवी की सच्चे मन से विधि विधान से पूजा करने से यह सभी सिद्धियां प्राप्त की जा सकती हैं. माना जाता है कि इनकी पूजा करने से बाकी देवियों की उपासना भी स्वंय हो जाती है. कहते हैं भगवान शिव ने भी इस देवी की कृपा से यह तमाम सिद्धियाँ प्राप्त की थीं. इस देवी की कृपा से ही शिव जी का आधा शरीर देवी का हुआ था. इस वजह शिव अर्द्धनारीश्वर नाम से प्रसिद्ध हुए.
देवी का स्वरूप

पूजा विधि
भोग
मां को प्रसन्न करने के लिए तिल का भोग लगाएं. मां को नौ प्रकार के पुष्प और नौ प्रकार के फल अर्पित करें. मां को मौसमी फल, चना, पूड़ी, खीर, नारियल और हलवा का भोग लगाएं.
मन्त्र
सिद्धगन्धर्व-यक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि.
सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी..
