Ranchi News: लेडीज़ सर्कल एवं राउंड टेबल ने ऑटिस्टिक बच्चों को दिए फ़ूड पैकेट

एक सदस्य को इम्पोर्टेड हीयरिंग एड भी प्रदान किया

Ranchi News: लेडीज़ सर्कल एवं राउंड टेबल ने ऑटिस्टिक बच्चों को दिए फ़ूड पैकेट
स्कूल की एक सदस्य को हियरिंग एड प्रदान करते संस्था के सदस्य.

राउंड टेबल एवं लेडीज़ सर्कल ने पारसनाथ पब्लिक स्कूल हजाम बस्ती, हटिया राँची में पिछले 4 वर्षों में 8 क्लासरूम का निर्माण एवं टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण किया है. इस स्कूल में आसपास के 700 से ज़्यादा बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं.

रांची: समारीटन लेडीज़ सर्कल एवं राउंडटेबल क्रमांक 244 ने गुरुवार को रांची के अरगोड़ा स्थित ऑटिस्टिक बच्चों के स्कूल कोशिश में पचास ऑटिस्टिक बच्चों के साथ प्यार भरे पल बिताए. इस मौके पर बच्चों के बीच फ़ूड पैकेट एवं जूस भी बाँटे. लेडीज़ सर्कल ने वहाँ की एक सदस्य को इम्पोर्टेड हीयरिंग एड प्रदान किया, जिससे कि उनके सुनने की क्षमता विकसित हो सके.

लेडीज सर्कल 169 की अध्यक्षा प्रीति सर्राफ एवं कन्वेनर शिखा खोसला ने कहा कि इन स्पेशल बच्चों के बीच वक्त बिताना एवं इनके साथ खेलना हम सब का सामाजिक दायित्व है. उन्होंने बताया कि लेडीज़ सर्कल और राउंड टेबल इस तरह की गतिविधि में हमेशा तत्पर रहते हैं. मौक़े पर लेडीज़ सर्कल 169 चैरपरसन प्रीति सर्राफ, शिखा खोसला, राउंडटेबल 244 के अध्यक्ष अविनाश जैन एवं उपाध्यक्ष आकाश खोसला ने बच्चों एवं स्कूल के सदस्यों को मिठाइयाँ, स्नैक्स, जूस बाँटे एवं हीयरिंग एड प्रदान किया.

लेडीज़ सर्कल का मुख्य उद्देश्य है महिला विकास एवं सशक्तिकरण एवं राउंड टेबल का मुख्य उद्देश्य है फ़्रीडम थ्रू एजुकेशन, जिसके तहत जरूरतमंद बच्चों के लिए अपने खर्च पर स्कूल, क्लासरूम एवं लाइब्रेरी का निर्माण किया जाता है.

राउंड टेबल एवं लेडीज़ सर्कल ने पारसनाथ पब्लिक स्कूल हजाम बस्ती, हटिया राँची में पिछले 4 वर्षों में 8 क्लासरूम का निर्माण एवं टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण किया है. इस स्कूल में आस पास के 700 से ज़्यादा बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: रांची रेलवे स्टेशन से 12 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार