राजधानी में धूमधाम से मनाया गया जानकी नवमी का महोत्सव

राजधानी में धूमधाम से मनाया गया जानकी नवमी का महोत्सव

रांची: जगत जननी माता सीता का जन्म उत्सव आज झारखंड में काफी धूमधाम से मनाया गया। यह पर्व वैशाख शुक्ल पक्ष नवमी को प्रतिवर्ष पारंपरिक तौर पर मनाया जाता है। माता सीता मिथिला समेत पूरे विश्व में नारी सशक्ति के प्रतीक के रूप मे पूजी जाती हैं। झारखंड मिथिला मंच के तत्वावधान में राजधानी रांची के हरमू रोड स्थित हाईकोर्ट कॉलोनी के दुर्गा मंदिर में इस बाबत मां जानकी की विशेष रूप से श्रृंगार करके उनकी पूजा अर्चना की गई।
महोत्सव में महिलाओं की काफी भागीदारी देखी गई। मान्यता है कि आज के दिन मां सीता को जो श्रद्धा एवं विश्वास के साथ पूजा अर्चना करते हैं उसकी मंशा मां अवश्य ही पूरा करती है। इससे पूर्व आज जानकी प्रकोष्ठ की स्वयसेविकाओं के द्वारा आये हुए कुमारी कन्याओं को पैर हाथ धुलाकर कर आलता, टिकुली और काजल से सभी वैष्णों रुपी अवतरित भग्वतियो को सजाया गया। उसके बाद चुनरी एवं पुष्प माला पहनाया गया। कुमारी कन्यांओं के पूजन से पहले आदि शक्ति मां दुर्गा की मिथिला परम्परा के अनुसार पातैर दिया गया। पातैर में प्रसाद रुपी पायष, पचमेर मिष्टान, पांच तरह के फल कमल के पत्ते पर भोग लगाया गया।

[URIS id=8357]

झारखंड मिथिला मंच के बाल स्वयंसेवक हर्ष कुमार गाये जय जय भैरवी असुर भयावनी पशुपति भामिनि माया गोसवानी गीत से कुमारी कन्यांओ का पूजन आरंभ हुआ। पूजन के बाद सभी कुमारी कन्याओं एवं बटुक कुमारो को कमल के पत्ते पर खीर , आम , केला , रसगुल्ला ,लड्डू इत्यादि पड़ोसा गया। जिसे कुमारी कनयाओं एवं बटुक कुमारों ने भोग लगाया। जब सभी कुमारी कन्याओं को एक जगह बैठाया गया तो लग रहा था जैसे दुर्गा मंदिर के प्रागण में छोटी छोटी बाल कन्याओं के रूप स्वयं माँ भगवती बिभिन्न रूप अवतरित हो गयी है।
यह मनोहारी दृश्य मन काफी आनंदित कर रही थी। भोजन के उपरांत सभी कुमारी कन्याओं को खोइछा एवं दक्षिणा देकर विदा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जानकी प्रकोष्ठ की महासचिव ममता झा, आशा झा, निशा झा, उषा पाठक, निर्मला झा, सुधा झा, अनुष्ठा झा, जीबो देवी, रूपा चौधरी, मीणा सिंह, मुन्नी यादव, अवंतिका झा, निधि झा, इंदु झा, अर्चना झा, प्रमिला मिश्रा, चन्दन झा, रेनू झा, अनीता झा ,रानी झा, बबिता झा के संग कई स्वयं सेविकाओं के अपना योगदान दिया।
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

आज का राशिफल: क्या कहती है आपकी किस्मत ? आज का राशिफल: क्या कहती है आपकी किस्मत ?
Hazaribag News: पड़रिया में पर्यावरण रक्षाबंधन महोत्सव एवं सरहुल पूजा का आयोजन किया गया
Hazaribag News: गोल्ड मेडल विजेता जिज्ञासु रंजन को बड़कागांव पहुंचने पर किया गया भव्य स्वागत
Hazaribag News: सभी धर्म एवं जाति के लोगों को सम्मान करें: विवेक सोनी
Hazaribag News: सरहुल पर्व की धूम, विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह
Hazaribag News: सरहुल जुलूस का स्वागत, कोल्ड ड्रिंक व शीतल जल वितरण
Hazaribag News: संदिग्ध वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस रख रही नजर, संदेह होने पर वाहनों की हो रही जांच
Hazaribag News: कृषि उत्पादक कंपनी को उपायुक्त ने सौंपा 6,59,000 रु का चेक
Hazaribag News: हजारीबाग में 4 अप्रैल को मनाया जाएगा झारखंड मुक्ति मोर्चा का 46 वा स्थापना दिवस
Giridih News: मुखिया का प्रयास रहा सफल, खराब चापाकलों की गयी मरम्मत
Giridih News: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सरहुल पर्व, पूजा में शामिल हुए मंत्री सुदिव्य कुमार
Koderma News: छतरबर में यज्ञ को लेकर निकले महिलाओं के जुलूस पर पथराव, पुलिस के पहुँचने पर मामला नियंत्रित