अग्रवाल बंधु हत्याकांड: मुख्य साजिशकर्ता लोकेश चौधरी के बॉडीगार्ड की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

पैसों के लेनदेन में की गयी थी अग्रवाल बंधुओं की हत्या

अग्रवाल बंधु हत्याकांड: मुख्य साजिशकर्ता लोकेश चौधरी के बॉडीगार्ड की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज
झारखंड हाईकोर्ट (फाइल फोटो)

गोली बॉडीगार्ड धर्मेंद्र तिवारी के राइफल से ही चली थी. पुलिस ने घटनास्थल से बरामद खोखा एवं धर्मेंद्र के राइफल दोनों की जांच की थी. इस हत्याकांड में अपर न्यायायुक्त विशाल श्रीवास्तव की अदालत ने जून 2023 में लोकेश कुमार चौधरी, सुनील सिंह एवं धर्मेंद्र कुमार तिवारी को उम्र कैद की सजा सुनाई थी.

रांची: अग्रवाल बंधु हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता लोकेश चौधरी के बॉडीगार्ड धर्मेंद्र तिवारी की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है. इस मामले में आज झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. बता दें कि इस मामले में पिछले साल 30 जून को रांची सिविल कोर्ट ने लोकेश चौधरी और धर्मेंद्र तिवारी को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. जिसके खिलाफ बॉडीगार्ड धर्मेंद्र तिवारी ने हाईकोर्ट में अपील याचिका दायर की थी. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने उसे राहत देने से इनकार कर दिया और अपील याचिका खारिज कर दी. पैसों के लेन-देन में हेमंत अग्रवाल और महेंद्र अग्रवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. 

बता दें कि धर्मेंद्र सेना से रिटायर हो चुका था और लोकेश चौधरी के अंगरक्षक के तौर पर काम करता था. उस पर आरोप है कि लोकेश चौधरी के निर्देश पर अंगरक्षक धर्मेंद्र तिवारी ने अपनी बंदूक से फायरिंग कर हेमंत अग्रवाल और महेंद्र अग्रवाल की हत्या कर दी थी. पुलिस जांच में पता चला कि गोली धर्मेंद्र तिवारी की राइफल से ही चली थी. पुलिस ने घटनास्थल से बरामद खोखा और धर्मेंद्र की राइफल दोनों की जांच की थी. बता दें कि इस हत्याकांड में अपर न्यायायुक्त विशाल श्रीवास्तव की अदालत ने जून 2023 में लोकेश कुमार चौधरी, सुनील सिंह एवं धर्मेंद्र कुमार तिवारी को उम्र कैद की सजा सुनाई थी. 

क्या है मामला

दरअसल, मामला 6 मार्च 2019 का है. उस दिन लोकेश चौधरी ने लालपुर निवासी हेमंत अग्रवाल और महेंद्र अग्रवाल को अशोक नगर स्थित अपने न्यूज चैनल के दफ्तर में बुलाया था. जहां बातचीत के दौरान हुए विवाद में दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मामले में अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. हत्याकांड का मुख्य आरोपी लोकेश कुमार चौधरी घटना के बाद से फरार था. उसने दिसंबर 2020 में कोर्ट में सरेंडर कर दिया था.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, पांकी से 48 किलो डोडा और अफीम के साथ दो गिरफ्तार
सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल में दुमका प्रखंड का दबदबा, गोपीकांदर को हराकर बना चैंपियन
Pakur News: सीएचसी में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने किया उद्घाटन
Pakur News: सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग तारा मंच का प्रशिक्षण आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
Dumka News: बीडीओ ने की मनरेगा योजनाओं और जीपीडीपी की समीक्षा बैठक
बांकीपुर में भाजपा ने क्यों बदला उम्मीदवार, कैसे हुई चूक, जानिए वजह, अध्यक्ष नितिन नबीन की हुई किरकिरी 
Bokaro News: बीजीएच में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Bokaro News: उत्कृष्ट कार्य के लिए नौ अधिकारियों को मिला 'एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर अवार्ड' 
झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा कायाकल्प, रांची में एम्स और रिम्स-2 की योजना तैयार
Sahebganj News: बोरियो की निर्माणाधीन जिरूल-करमाटांड़ सड़क बदहाल, कीचड़ से ग्रामीणों की आवाजाही ठप