Ramgarh news: अवैध मुहाने, कोयला तस्करों को लेकर डीसी आए हरकत में, बोले सीसीएल के जीएम तत्काल बंद कराएं

पूरे जिले में संचालित क्रेशर की होगी जांच

Ramgarh news: अवैध मुहाने, कोयला तस्करों को लेकर डीसी आए हरकत में, बोले सीसीएल के जीएम तत्काल बंद कराएं
बैठक में डीसी चंदन कुमार और एसपी अजय कुमार व अन्य.

बैठक के दौरान जिला खनन पदाधिकारी के द्वारा रामगढ़ जिले के अलग-अलग क्षेत्र में चिन्हित छह बालू घाटों के संबंध में जानकारी दी गई। जिस पर उपायुक्त द्वारा सभी प्रक्रियाएं जल्द से जल्द पूर्ण करते हुए बालू घाटों का नियमित संचालन शुरू करने का निर्देश दिया गया

रामगढ़: जिले में कोयला तस्करी और अवैध कारोबार पूरी तरीके से बंद होगा। बुधवार को जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक में डीसी चंदन कुमार और एसपी अजय कुमार ने इस मामले पर गंभीरता से कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। रामगढ़ डीसी चंदन कुमार की अध्यक्षता एवं एसपी अजय कुमार की उपस्थिति में आयोजन बैठक में पूर्व में किए गए कार्यों की जानकारी ली गई। इस दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा अवैध मुहानों को बंद करने के तहत किए गए कार्यों की जानकारी ली गई। 

इस क्रम में उपायुक्त ने कहा कि कहीं से भी अवैध मुहानों से खनन होने की सूचना प्राप्त हो तो त्वरित रूप से उसे अच्छी तरह बंद करें। अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक सुनिश्चित करने एवं अवैध मुहानों की अच्छी तरह से डोजरिंग करने को लेकर उपायुक्त ने सभी संबंधित परियोजनाओं के महाप्रबंधकों एवं एरिया सिक्योरिटी ऑफीसर्स को कार्य करने को कहा।

पूरे जिले में संचालित क्रेशर की होगी जांच

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा अधिकारियों को जिले के अलग-अलग क्षेत्र में संचालित क्रेशर की जांच करने का निर्देश दिया गया। साथ ही बिना अनुमति अथवा अवैध तरीके से क्रेशर का संचालन करने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने एवं तत्काल रूप से अवैध क्रशरों को ध्वस्त करने का निर्देश दिया। अवैध खनन अथवा परिवहन के विरुद्ध चलाए गए जांच अभियान के दौरान जप्त किए गए खनिज का नियमानुसार नीलामी आदि के कार्रवाई को लेकर भी बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा आवश्यक निर्देश दिए गए।

चिन्हित छह बालू घाटो का जल्द शुरू हो संचालन

बैठक के दौरान जिला खनन पदाधिकारी के द्वारा रामगढ़ जिले के अलग-अलग क्षेत्र में चिन्हित छह बालू घाटों के संबंध में जानकारी दी गई। जिस पर उपायुक्त द्वारा सभी प्रक्रियाएं जल्द से जल्द पूर्ण करते हुए बालू घाटों का नियमित संचालन शुरू करने का निर्देश दिया गया। साथ ही उपायुक्त के द्वारा जिले के अलग-अलग क्षेत्र में अन्य बालू घाटों को भी चिन्हित कर उनकी बंदोबस्ती हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के संबंध में निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें Dhanbad News : जन्मदिन पर जरूरतमंद बहन की शादी में सहयोग कर वीर दत्ता ने पेश की मिसाल

Edited By: Sujit Sinha

Related Posts

Latest News

झारखंड के होनहारों का यूपीएससी में दमदार प्रदर्शन, कई अभ्यर्थियों ने किया राज्य का नाम रोशन झारखंड के होनहारों का यूपीएससी में दमदार प्रदर्शन, कई अभ्यर्थियों ने किया राज्य का नाम रोशन
आज का राशिफल विशेष: नौकरी, स्वास्थ्य और धन के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन
Dhanbad News: सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने ब्लॉक टू क्षेत्र की खदानों का किया निरीक्षण
Palamu News: शराब के नशे में बेकाबू स्कॉर्पियो घर में घुसी, बुजुर्ग महिला की मौत
Hazaribagh News: सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने घायलों से की मुलाकात
Sahebganj News: निहारिका ने यूपीएससी में मारी बाजी, 365वीं रैंक लाकर जिले का किया नाम रोशन
Hazaribagh News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
Koderma News: चोरी की घटनाओं का नहीं मिल रहा सुराग
Bokaro News: बीएसएल में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु विशेष इंटरैक्टिव सत्र आयोजित
Bokaro News: जनता दरबार में उपायुक्त ने कुल 31 मामलों में की सुनवाई, फिर लगाई संवेदनशीलता 
Bokaro News: एयरपोर्ट को लेकर जिला प्रशासन सख्त, दोबारा अतिक्रमण पर होगी करवाई
Jamshedpur News: STP के सहयोग से नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न