Khunti news: 61 एकड़ में अवैध रूप से की जा रही अफीम की फसल को पुलिस ने किया नष्ट

मुरहू में ग्रामीणें ने स्वयं नष्ट की अफीम की खेती

Khunti news: 61 एकड़ में अवैध रूप से की जा रही अफीम की फसल को पुलिस ने किया नष्ट
पुलिस द्वारा किया गया अफीम के खेती को नष्ट (तस्वीर)

खूंटी: जिला पुलिस का अफीम की अवैध खेती के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। अब तक एक हजार एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में लगी फसल को पुलिस द्वारा नष्ट किया जा चुका है। इसी कड़ी में बुधवार को भी अभियान चलाकर विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगभग 61 एकड़ खेत में लगी अफीम की अवैध फसल को नष्ट किया गया। खूंटी थाना क्षेत्र के ग्राम नयलडीह में 04 एकड़, मुरहू थाना क्षेत्र के ग्राम जुरमू, रूबुआबीरडीह में 15 एकड़, मारंगहादा थाना क्षेत्र के ग्राम जोरदाग में 08 एकड़, अड़की थाना क्षेत्र के ग्राम सोनपुर बारुबेड़ा में 22 एकड़, सायको थाना क्षेत्र के ग्राम आयूबहातु में करीब 12 एकड़ में लगी फसल को नष्ट किया गया।

मुरहू में ग्रामीणें ने स्वयं नष्ट की अफीम की खेती

पुलिस और जिल प्रशासन की ओर से अफीम की अवैध खेती के खिलाफ चलाये जा रहे जागरूकाता अभियान का असर दिखने लगा है। इसी के तहत मुरूह प्रखंड के मुरूद गांव में गामीणों ने 12 एकड़ खेत में लगी अफीम की फसल को नष्ट कर दिया।

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Latest News

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एमपी अध्याय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन कवि सम्मेलन संपन्न अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एमपी अध्याय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन कवि सम्मेलन संपन्न
Koderma News: श्री श्री 1008 नवदिवसीय शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य शोभायात्रा व ध्वजारोपण
Dhanbad News: विधानसभा में गरजीं रागिनी सिंह, श्रमिकों की सुरक्षा और रोजगार पर सरकार को घेरा
Hazaribagh News: बी.एम. मेमोरियल स्कूल में सावित्रीबाई फुले को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
Dumka News: बीडीओ सह सीडीपीओ ने किया पाँच आँगनबाड़ी केन्द्र का औचक निरीक्षण
Dumka News: सहायक समाहर्ता ने किया फूलो–झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का औचक निरीक्षण
Dumka News: उपायुक्त ने हिज़ला स्थित मूक-बधिर विद्यालय का किया निरीक्षण
Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद ने सदन में उठाया के विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं का मुद्दा
Hazaribagh News: हिन्दुत्व प्रचारक अमन कुमार ने उपायुक्त से किया शिष्टाचार मुलाकात
Hazaribagh News: 10 साल का इंतजार और छात्रों का फूटा गुस्सा, JTET परीक्षा न होने पर फूंका सरकार का पुतला
Hazaribagh News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
Bokaro News: इस्पात संयंत्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन