Ranchi news: सीएम हेमंत सोरेन से विधायक सहित अन्य अधिकारियों ने की मुलाकात, दी बधाई

मुख्यमंत्री ने भी उन्हें नए वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी

Ranchi news: सीएम हेमंत सोरेन से विधायक सहित अन्य अधिकारियों ने की मुलाकात, दी बधाई
सीएम हेमंत सोरेन से विधायक सहित अन्य अधिकारियों ने की मुलाकात (तस्वीर)

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में बुधवार को विधायक सहित अन्य अधिकारियों ने मुलाकात की, सबसे पहले विधायक जीगा सुसारन होरो ने मुख्यमंत्री से सपरिवार मुलाकात कर नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने भी उन सभी को नूतन वर्ष की शुभकामनाएं दी।

दूसरी ओर, मुख्यमंत्री से झारखंड भू-संपदा अपीलीय न्यायाधिकरण के चेयरमैन जस्टिस बीबी मंगलमूर्ति ने भेंट कर नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने भी उन्हें नए वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी। 

इसके अलावा मुख्यमंत्री से पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त कुलदीप चौधरी, लातेहार के उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, विशेष शाखा के पुलिस उप महानिरीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा, पुलिस अधीक्षक नाथूराम मीणा, पुलिस अधीक्षक मूमल राजपुरोहित, पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो ने शिष्टाचार मुलाकात कर नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने भी सभी को नूतन वर्ष की शुभकामनाएं दी।

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Latest News

Ranchi News :15 मार्च को विशाल क्षत्रिय समागम, मुख्य अतिथि होंगे बृजभूषण शरण सिंह Ranchi News :15 मार्च को विशाल क्षत्रिय समागम, मुख्य अतिथि होंगे बृजभूषण शरण सिंह
Dhanbad News: श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया प्रकृति पर्व सरहुल
Dumka News: बाल विवाह उन्मूलन को लेकर प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित
Dhanbad News: मेला घूमने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, छह के खिलाफ मामला दर्ज
कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान बोकारो के व्यवसायी को लेवी के लिए दे रहा धमकी  
Dumka News: अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत
Dumka News: टायर फटने से अनियंत्रित ट्रक होंडा शोरूम में घुसा
Dumka News: बीडीओ ने किया पंचुवटिकर आंगनवाड़ी केंद्र का औचक निरिक्षण 
Dumka News: टीन बाजार स्थित पूजा सामग्री दुकान में भीषण आग 
Pakur News: मैट्रिक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत
Pakur News: आयुष विभाग का योग प्रशिक्षण कार्यक्रम, 20 स्थानों पर कराया गया अभ्यास
Pakur News: डकैती कांड में फरार आरोपी के घर इश्तिहार चस्पा