Koderma News: विधानसभा चुनाव को लेकर एसपी ने अधिकारियों संग की बैठक

दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कार्यों को सम्पन्न कराने पर की चर्चा

Koderma News: विधानसभा चुनाव को लेकर एसपी ने अधिकारियों संग की बैठक
बैठक में शामिल एसपी एवं अन्य अधिकारी.

बैठक में आगामी विधानसभा निर्वाचन-2024 के निमित्त विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों, विभागों को निर्वाचन संबंधी गतिविधियों को क्रियाशील करने तथा विभागीय दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए कार्यों को सम्पन्न कराने पर चर्चा की गई.

कोडरमा: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रभावी व्यय अनुवीक्षण हेतु जिला स्तरीय प्रवर्तन एजेंसियों, विभागों के साथ बैठक आयोजित की गयी. समाहरणालय स्थित झारनेट सभागार में पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में आगामी विधानसभा निर्वाचन-2024 के निमित्त विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों, विभागों को निर्वाचन संबंधी गतिविधियों को क्रियाशील करने तथा विभागीय दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए कार्यों को सम्पन्न कराने पर चर्चा की गई. सभी एजेंसियों, विभागों को अवैध वस्तुओं की तस्करी पर रोक लगाने हेतु तत्‌काल प्रभाव से छापेमारी एवं जब्ती से संबंधित गतिविधियों का संचालन नियमित रूप से किये जाने का निदेश दिया गया. 

बैठक में उपस्थित प्रवर्तन एजेंसियों, विभागों के अधिकारियों को जब्ती से संबंधित कार्यों तथा आंकड़ों को ई-एसएमएस पोर्टल में इंट्री की जानकारी दी गयी. आदर्श आचार संहिता के अधिसूचना के तिथि से अनुपालन एवं निर्वाचन की शुद्धता बनाए रखने में फ्लाइंग स्क्वॉयड, एसएसटी, वीएसटी, वीवीटी, एटी एवं एईओ का प्रखण्डवार गठन किया जायेगा, जो चुनाव में अत्याधिक व्यय, नगद एवं सामग्री के माध्यम से वोट के लिए लिए प्रलोभन, अवैध हथियारों की आवाजाही, गोला बारूद, शराब, असामाजिक तत्वों इत्यादि पर निर्वाचन के दौरान रोकथाम एवं व्यय अनुश्रवण पर निगरानी करेगी. प्रवर्तन एजेंसियों, विभागों के अधिकारियों को जब्ती के दौरान वीडियोग्राफी करने, बैंकों को नकद ले जाने समय वाहन में क्यूआर कोड का उपयोग करने का निदेश दिया गया. बैठक में पुलिस उपाधीक्षक, जिला अग्रणी प्रबंधक, उप निर्वाचन पदाधिकारी, उत्पाद अधीक्षक, इनकम टैक्स ऑफिसर समेत अन्य मौजूद रहे‌.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Koderma News : आकाश कुमार के निधन पर पासवान जनकल्याण समिति ने जताया शोक, जांच की मांग Koderma News : आकाश कुमार के निधन पर पासवान जनकल्याण समिति ने जताया शोक, जांच की मांग
Koderma News: चंद्रघंटी तालाब में डूबने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में शोक की लहर
सड़क दुघर्टना में  महिला की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल
आपकी अनुपयोगी पुस्तकें, किसी का उज्ज्वल भविष्य', हजारीबाग में पुस्तक दान अभियान शुरू
हजारीबाग में आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा की सख्ती, महिला अपराध और नक्सल मामलों पर दिए कड़े निर्देश
पूर्व रेलवे के जीएम मिलिंद देऊस्कर ने मालदा से साहिबगंज रेलखंड का किया गहन निरीक्षण
पश्चिमी सिंहभूम टी-20 से पहले चाईबासा स्टेडियम के विकेट पर लगी बारमूडा घास
हजारीबाग यूथ विंग का सराहनीय कदम, 70 ट्रैफिक पुलिस जवानों को वितरित किए रेनकोट
हजारीबाग आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट का पुनर्गठन, रामकिशोर सावंत अध्यक्ष, प्रदीप पाठक महासचिव और सुबोध सिन्हा बने कोषाध्यक्ष
सावन में श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, हजारीबाग से शुरू हुई सावन स्पेशल ट्रेन सेवा
जनता दरबार में सुनी गईं जनसमस्याएं, कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
जमशेदपुर में बनेगा आधुनिक IDTR, टाटा मोटर्स के साथ झारखंड सरकार का MoU