भ्रष्टाचार का घमंड तोड़ा जाएगा, झारखंड को अब स्वच्छ और सुशासन से जोड़ा जाएगा: रवि किशन

सांसद रवि किशन हजारीबाग के परिवर्तन यात्रा में हुए शामिल

भ्रष्टाचार का घमंड तोड़ा जाएगा, झारखंड को अब स्वच्छ और सुशासन से जोड़ा जाएगा: रवि किशन
हजारीबाग के बड़कागांव में जनसभा को संबोधित करते गोरखपुर सांसद रवि किशन.

सांसद रवि किशन ने कहा कि परिवर्तन सभा में मोदी जी का संदेश आप लोगों के लिए लेकर आया हूं. यह चिंतन का समय है क्योंकि केंद्र सरकार द्वारा भेजी जा रही योजनाएं हेमंत सरकार रोक रही है.

हजारीबाग: भाजपा की परिवर्तन यात्रा का रथ हजारीबाग प्रमंडल के बड़कागांव विधानसभा पहुंचा. बड़कागांव प्लस टू हाई स्कूल के मैदान में भाजपा परिवर्तन महासभा आयोजित हुई. यहां सभा को संबोधित करते हुए गोरखपुर सांसद रवि किशन ने कहा कि परिवर्तन सभा में मोदी जी का संदेश आप लोगों के लिए लेकर आया हूं. यह चिंतन का समय है क्योंकि केंद्र सरकार द्वारा भेजी जा रही योजनाएं हेमंत सरकार रोक रही है. हेमंत सरकार के वादाखिलाफी पर उन्होंने कहा कि चुनाव के समय हेमंत सोरेन ने जो 72 हजार सालाना देने का वादा किया था और युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, उनमें से कोई भी पूरा नहीं हुआ. 

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन झूठ बोलकर सत्ता में आए और झूठ बोलकर सरकार चला रहे हैं. जब से प्रदेश में हेमंत सोरेन की सरकार आई है, आदिवासी समाज की संख्या घट रही है. राज्य में घुसपैठियों को आश्रय दिया जा रहा है, धर्मांतरण को बढ़ावा दिया जा रहा है और हिंदू धर्म को टारगेट किया जा रहा है. राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने पूछा कि हिंदुओं को कम करने की साजिश कौन रच रहा है? आज झारखंड में बहनें और बेटियां रात में बाहर निकलने से डरती हैं. राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है और जनता का पैसा लूटा जा रहा है.

सांसद किशन ने कहा कि हम सब हिंदू हैं, हमारी कोई जाति नहीं है. राज्य में चुनाव होने वाला है, जब वोट का समय आए तो हिंदू बनकर वोट देना है, जाति बनकर नहीं. जात-पात से ऊपर उठकर हिंदू बनकर रहिए, नहीं तो हम बंटेंगे. साथ रहेंगे तो जीवित रहेंगे. मोदी जी ने मुझे वचन देने को कहा है कि जैसे ही हमारी सरकार बनेगी, केंद्र का खजाना खुल जाएगा और केंद्र की सभी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा. बहन-बेटियों के विवाह और विकास के लिए योजनाएं चलाई जाएंगी. झारखंड की धरती को मोदी जी स्वर्ग बनाएंगे. 

उन्होंने कहा कि जिस तरह उत्तर प्रदेश में गोरखपुर का विकास हुआ है, यूपी की तरह यहां भी सुशासन देंगे. डबल इंजन की सरकार रहने से डबल विकास होगा. आगे उन्होंने कहा कि मोदी जी जनता का पैसा जनता के विकास में लगा रहे हैं. जनता से आह्वान करते हुए सांसद किशन ने कहा कि अब समय है जाग जाइए और आने वाले चुनाव में इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकिए.

यह भी पढ़ें: सीसीएल हजारीबाग में शिकायत निवारण शिविर आयोजित, 27 शिकायतों का हुआ पंजीकरण

उन्होंने एक देशभक्ति गाने से लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "हम जियेंगे और मरेंगे ऐ वतन तेरे लिए." उन्होंने जोर देते हुए कहा, "ना कहेंगे, ना सहेंगे, बदल कर रहेंगे." हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "जिंदगी झंड बा, फिर भी भ्रष्टाचार करके किस बात का घमंड बा?" उन्होंने बड़कागांव की जनता से वादा किया कि वह पुनः चुनाव में आपके बीच उपस्थित रहेंगे.

यह भी पढ़ें: केरेडारी में पुलिस मुठभेड़, राहुल दुबे गैंग का एक अपराधी घायल; एक गिरफ्तार

सभा में उपस्थित हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने भी सभा को संबोधित किया. उन्होंने हेमंत सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार ने 2000 रुपये पारिवारिक लाभ देने का वादा पूरा नहीं किया. अब, चुनाव नजदीक आने पर यह सरकार केवल दिखावा कर रही है और युवाओं को छल रही है. उन्होंने मंइयां सम्मान योजना को चुनावी चाल करार दिया और कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के लिए बड़ी-बड़ी योजनाएं चला रही है. सांसद जायसवाल ने वर्तमान सरकार पर धार्मिक कार्यों में बाधा डालने और पत्थरबाजों को संरक्षण देने का आरोप लगाया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने की. इस दौरान कार्यक्रम प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, विकास प्रीतम, तीनों मंडल के मंडल अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष दामोदर सिंह, भाजपा नेत्री पूनम साहू, और अन्य प्रमुख नेता प्रमुख रूप से मौजूद रहे.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार