Hazaribagh News: चौपारण में उत्पाद विभाग का बड़ा एक्शन: 2 टन जावा महुआ किया गया नष्ट

उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के आदेश पर रामनवमी को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था सख्त

Hazaribagh News: चौपारण में उत्पाद विभाग का बड़ा एक्शन: 2 टन जावा महुआ किया गया नष्ट
(फोटो)

चौपारण में आगामी रामनवमी पर्व के मद्देनजर हजारीबाग उत्पाद विभाग ने चौपारण थाना क्षेत्र के असनाचूवा एवं गोरमोरवा ग्राम में बड़ी कार्रवाई की है। उपायुक्त के निर्देश पर चलाए गए इस छापेमारी अभियान में तीन अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया। मौके पर 2200 किलोग्राम जावा महुआ को नष्ट किया गया और 130 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए इस तरह की सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

चौपारण: रामनवमी पर्व के मद्देनज़र जिले में विधि-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सहायक आयुक्त उत्पाद, हजारीबाग के निर्देशन में चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम असनाचूवा एवं गोरमोरवा में अवैध महुआ चुलाई शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान तीन अलग-अलग स्थानों पर संचालित अवैध शराब भट्ठियों का भंडाफोड़ किया गया। घटनास्थल एवं आसपास छिपाकर रखे गए लगभग 2200 किलोग्राम जावा महुआ (किन्वयन योग्य) को विनष्ट किया गया। साथ ही शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री, बर्तन आदि जब्त किए गए एवं लगभग 130 लीटर अवैध चुलाई शराब भी बरामद की गई।

इस मामले में संलिप्त अभियुक्तों की पहचान की जा रही है तथा सभी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत फरार अभियोग दर्ज किया जा रहा है। इस छापेमारी अभियान में अवर निरीक्षक उत्पाद सुमितेश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक एंटोनि बागे, उत्पाद आरक्षी अनूप कुमार सिंह एवं सशस्त्र गृह रक्षा वाहिनी के जवान शामिल थे। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Edited By: Anjali Sinha
Poll
क्या AI आने से भविष्य में नौकरियां कम हो जाएंगी?

Latest News

Koderma News: तारपीन तेल पीने से 2 साल की मासूम की मौत, घर में खेलते वक्त हुआ हादसा Koderma News: तारपीन तेल पीने से 2 साल की मासूम की मौत, घर में खेलते वक्त हुआ हादसा
Koderma News: वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र सिंह राठौर के खिलाफ कार्रवाई पर भड़का BSPS, सख्त कार्रवाई की मांग
koderma news: सदर अस्पताल में चाइल्ड किट्स एवं मदर किट्स का वितरण
Lohardaga News: हिंदुस्तान ओलिंपियाड में शीला अग्रवाल विद्यालय का जलवा, समृद्धि बनी टॉपर
Giridih News: नशा उन्मूलन को लेकर गांव में जागरूकता अभियान, लोगों को दी गई जानकारी
Giridih News: “ठगुआ सरकार” पर मंजू कुमारी का हमला, कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
Giridih News: बसखारो के कवि पंकज प्रियम ने बनाया 5वां वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिले का बढ़ाया मान
मालदा–उधना समर स्पेशल ट्रेन शुरू, साहिबगंज-बरहरवा को बड़ी राहत
Koderma News: पति का फोन और फिर अचानक गायब पत्नी… कहानी में छुपा बड़ा राज
झारखंड में मौसम का बदला मिजाज, 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी
Dumka News: अंडर-19 टीम में सिलेक्शन के नाम पर 1 करोड़ की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
नाबालिग की शादी बनी मौत की वजह?... 17 साल की विवाहिता का कुएं में मिला शव, पुलिस जांच तेज

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें