आदिवासी आबादी को साजिश के तहत किया जा रहा कम, आगामी चुनाव में मिलेगा सबकः बाबूलाल मरांडी
बाबूलाल मरांडी एवं संजय सेठ गुमला के परिवर्तन यात्रा में हुए शामिल
मरांडी बोले, झारखंड में घूसखोरी और धर्मांतरण रोकने के लिए भाजपा सरकार जरूरी है. उन्होंने कहा, हेमंत सरकार का सबसे बड़ा उद्योग घूसखोरी है. अधिकारी बिना पैसे लिए कोई काम नहीं करते हैं.
गुमला: गुमला जिला के घाघरा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने परिवर्तन यात्रा में शामिल हो कर विशाल जन समूह को संबोधित किया. इस दौरान सभा में जितिया पर्व के बसी मनाने के बावजूद भी भाजपा के परिवर्तन यात्रा में भीड़ उमड़ी, जिसे देखते हुए परिवर्तन सभा के मंच से प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मंच पर आते ही लोगों को अभिवादन किया और कहा कि इस निकम्मी हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकना है. चिंता का विषय है कि झारखंड में हेमंत सरकार ने जो वादा किया था कि झारखंड के लोगों को प्रधानमंत्री द्वारा भेजा गया योजना का लाभ मिले. प्रधानमंत्री द्वारा भेजा गया योजना का लाभ यहां के लोगों को नहीं मिल रहा है. उन्होंने कहा कि बिटिया योजना के लिए 75000 देने का हेमंत सरकार ने वादा किया था, लेकिन 75 रुपया नहीं मिला. 5 लाख नौकरी का वादा किया गया था, हेमंत सरकार ने यह भी कहा था 5 लाख नौकरी नहीं देंगे तो गाड़ी छोड़ देंगे. बेरोजगारों को नौकरी नहीं मिली. यह हेमंत सरकार नहीं झूठ सरकार है उन्होंने आगे यह भी कहा कि आदिवासी समाज में संख्या को जानबूझकर कम कर दिया जा रहा है.
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में घूसपैठी हो रहा है धर्मांतरण हो रहा है. इसे रोकने के लिए भाजपा की सरकार को लाना होगा. इसके लिए हमें झारखंड में परिवर्तन लाना होगा. यहां पीएम आवास योजना क्यों नहीं आ रहा है या हेमंत सरकार बालू लूट की सरकार है जंगल और जमीन बेचने वाली सरकार है इसको बदल कर रहेंगे. इस हेमंत सोरेन की सरकार में आदिवासियों की आबादी कम होती जा रही है आदिवासियों की संख्या कम होगी तो सीट भी कम होगी विधायक भी कम होंगे सांसद भी कम होंगे इसलिए इस भ्रष्ट सरकार एवं घुसपैठियों को पालने वाले सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प हम सभी लोगों को मिलकर लेना है. प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के द्वारा दो सगी बहने चंद्रमुनि कुजूर एंवम हीरामणि कुजूर ने वर्ल्ड इंडिया इंटरनेशनल प्रतियोगिता 2024 में विनर का खिताब जीत हासिल की थी जिससे दोनों बहनों को बाबूलाल मराठी ने शॉल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया.
राज्य में अपराधियों को खुली छूट, हत्या व बलात्कार की घटनाओं पर हेमंत सरकार चुपः संजय सेठ



