गिरिडीह: ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक को गोली मारकर लूटा
On
गिरिडीह: गांडेय एसबीआइ ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक पवन कुमार गुप्ता पर जानलेवा हमला कर बुधवार को दो अपराधियों ने उनके लैपटाॅप सहित हजारों रुपये नकद लूट लिये। इससे पूर्व ये अपराधी बाइक पर सवार होकर सुबह करीबन 10 बजे ग्राहक केंद्र पंहुचे थे। गुप्ता को पैर में गोली लगी है व इन्हें इलाज के लिये गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
[URIS id=8357]
सूचना पाकर पंहुची गांडेय पुलिस ने अपराधियों की तलाश आरंभ कर दी है। हालांकि कितनी राशि लूटी गई है, इसका पता फिलहाल नही चल पाया है। संचालक गुप्ता गांडेय पेट्रोल पंप के निकट स्थित अपने ग्राहक सेवा केंद्र के पास पहुंचे ही थे, कि पीछे से बाइक पर आए दो अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगते ही वे नीचे गिर पड़े व अपराधी उनके हाथ से बैग लूटकर बाइक से गिरिडीह की ओर भाग गए।
यह भी पढ़ें:

यह भी पढ़ें: Giridih News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर नगर आयुक्त विजय सिंह बीरूआ ने की समीक्षा बैठक
https://samridhjharkhand.com/bjp-prepares-1001-kg-of-laddu-ready-to-celebrate-victory
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Related Posts


Latest News







