दुमका के नामोडीह गांव के पहाड़िया टोला में आखिरकार पानी की आपूर्ति हुई बहाल, लोगों को राहत

दुमका : दुमका जिले के गोपीकांदर प्रखंड की खरौनी बाजार पंचायत के नामोडीह गांव के पहाड़िया टोला में शुक्रवार को जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त कर दी गयी। मीडिया में खबर आने के बाद इस संबंध में कल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पेयजल आपूर्ति मंत्री मिथिलेश ठाकुर और दुमका के डीसी को त्वरित कार्रवाई कर व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया था, जिसके अधिकारियों ने गांव का जायजा लिया और मिस़्त्री के जरिए पेयजल आपूर्ति व्यवस्था बहाल क गयी।
आदरणीय सर, उक्त मामले में नामोडीह के ग्रामीणों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करा दिया गया है। pic.twitter.com/iFw7wucfa4— DC_Dumka (@DumkaDc) May 27, 2022
सरकार के द्वारा मामले को संज्ञान में लिए जाने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार भी प्रकट किया है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार को ही गोपीकांदर के बीडीओ और पेजयल स्वच्छता विभाग के अधिकारियों ने गांव का दौरा किया था और हालात का जायजा लिया था। कल खराब चापानल मरम्मत नहीं हो सका। ऐसे में अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जबतक मरम्मत नहीं होती है तब तक वाटर टैंकर से पानी की आपूर्ति की जाएगी।
दुमका जिले के गोपीकांदर प्रखंड के खरौनी बाजार पंचायत के नामोडीह गांव के पहाड़िया टोला में आखिरकार पानी आ गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा मामले को संज्ञान में लिए जाने के बाद ऐसा हो सका। सुनिए क्या कहते हैं ग्रामीण… pic.twitter.com/dL395QGRsV
— Samridh Jharkhand (@samridhnews) May 27, 2022
आज गांव में सोलर से डीप बोरिंग को चला दिया गया है और बहुत जल्द टंकी बनवा देने की बात कही गयी है। ग्रामीणों को कहा गया है कि वे इस बात का ख्याल रखें कि मोटर चोरी नहीं हो।
इस गांव के लोगों ने शिकायत की थी कि उन्हें डेढ-दो किमी दूर से पानी लाना होता है, जिससे काफी दिक्कत होती है। समृद्ध झारखंड ने इस खबर को प्रमुखता से छापा था।
दुमका : पहाड़िया टोला में सोलर टंकी खराब, डेढ किमी दूर पहाड़ी ढलान के रास्ते पानी लाने को लोग मजबूरhttps://t.co/RQYvRly4Xm#Dumka #Tribal #WaterCrisis #Jharkhand@DumkaDc @SitaSorenMLA @HemantSorenJMM @HansdakVijay
— Samridh Jharkhand (@samridhnews) May 25, 2022