Dhanbad news: SJAS सुपर स्पेशिलिटी ने अद्वितीय ऑपरेशन कर गंभीर रूप से गोली लगे घायल मरीज़ की बचाई जान

ऑपरेशन करीब चार घंटे तक चला

Dhanbad news: SJAS सुपर स्पेशिलिटी  ने अद्वितीय ऑपरेशन कर गंभीर रूप से गोली लगे घायल मरीज़ की बचाई जान
गंभीर रूप से गोली लगे घायल मरीज़ की बचाई जान (तस्वीर)

धनबाद: एस.जे.ए.एस सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल ने एक बार फिर अपनी उच्च गुणवत्ता और समर्पित चिकित्सा सेवाओं का परिचय दिया। बरवड़ा निवासी व्यापारी के परिवार के लिए यह अस्पताल उम्मीद की आखिरी किरण बन गया, जब उनकी जान खतरे में थी। गंभीर स्थिति में, जहां मरीज़ के पेट में गोली लगने से आंतरिक अंग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके थे, अस्पताल ने तुरंत और सटीक कदम उठाकर मरीज़ की जान बचाई।

घटना के बाद मरीज़ के परिवार वाले धनबाद के विभिन्न अस्पतालों में इलाज की तलाश में भटकते रहे, लेकिन किसी भी अस्पताल में इतनी गंभीर स्थिति का इलाज करने की सुविधा नहीं थी। इस बीच, मरीज़ का रक्तस्राव तेजी से बढ़ रहा था और उसकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। ऐसे में, परिजनों ने एस.जे.ए.एस सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल का रुख किया।

अस्पताल के आपातकालीन विभाग में मरीज़ को तुरंत स्थिर किया गया और उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉ. दिव्या मोहंती और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने तत्काल ऑपरेशन की तैयारी की।

मुख्य शल्य चिकित्सक डॉ. अर्घ्य बासु और उनकी टीम, एनेस्थेटिस्ट भी शामिल थे, ने ऑपरेशन की जिम्मेदारी संभाली। इस प्रक्रिया में "एक्सप्लोरेटरी लैपरोटोमी" तकनीक का इस्तेमाल किया गया। जब मरीज़ के पेट को खोला गया, तो डॉक्टरों ने देखा कि गोली ने लिवर और दाहिने गुर्दे को गंभीर क्षति पहुंचाई थी। इसके अलावा, गोली के रास्ते में कई आंतें भी घायल हो गई थीं, और गोली रीढ़ की हड्डी के पास फंसी हुई थी।

यह भी पढ़ें Bokaro News : भोलू पासवान चास मेयर तो निर्मला फुसरो नप अध्यक्ष निर्वाचित

ऑपरेशन करीब चार घंटे तक चला। इस दौरान डॉक्टरों ने अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करते हुए मरीज़ के लिवर की मरम्मत की। दाहिने गुर्दे को, जो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका था, हटाना पड़ा। इसके अलावा, घायल आंतों को भी ठीक की गई, ऑपरेशन के दौरान मरीज़ को भारी रक्तस्राव का सामना करना पड़ा। इस स्थिति से निपटने के लिए, एस.जे.ए.एस ब्लड बैंक से चार यूनिट खून उपलब्ध कराया गया। डॉक्टरों ने उच्च कौशल और आधुनिक उपकरणों का उपयोग करते हुए रक्तस्राव को नियंत्रित किया।

यह भी पढ़ें Ranchi News : सीसीएल मुख्यालय में 123 सेवानिवृत्त कर्मियों को गरिमामय विदाई

ऑपरेशन के बाद मरीज़ को इलेक्टिव वेंटिलेशन पर रखा गया। क्रिटिकल केयर विभाग के प्रमुख डॉ. नून, डॉ. रजत मोहंती और उनकी टीम ने मरीज़ की लगातार निगरानी की और उनकी देखरेख में मरीज़ की हालत स्थिर हो गई । एस.जे.ए.एस सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल के सीईओ डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने इस ऑपरेशन को अस्पताल के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा, "हमारी टीम के सामूहिक प्रयास और अत्याधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल ने एक बार फिर गोली लगने से छतिग्रस्त मरीज़ को नया जीवन दिया है और इस जटिल ऑपरेशन को सफल बनाया। यह हमारे अस्पताल की विशेषज्ञता और समर्पण का प्रमाण है।"

यह भी पढ़ें Sahebganj News : आगामी त्योहारों को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, दोषी व्यक्ति सीधे भेजे जाएंगे जेल

डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने आगे कहा, "सर्जिकल, एनेस्थेटिस्ट, क्रिटिकल केयर और रेडियोलॉजी टीमों के सहयोग ने यह सुनिश्चित किया कि मरीज़ को सर्वोत्तम इलाज मिले। हम अपने मरीज़ों की जान बचाने और उन्हें नया जीवन देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।" एस.जे.ए.एस सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल, धनबाद, ने बार-बार यह साबित किया है कि जटिल, गंभीर और गोली से छतिग्रस्त मरीज़ के मामलों में यह अस्पताल भरोसेमंद विकल्प है। अस्पताल अत्याधुनिक तकनीकों, कुशल चिकित्सकों और बेहतर देखभाल के लिए जाना जाता है। इस ऑपरेशन के जरिए अस्पताल ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि वह धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए वरदान है।

मरीज़ के परिवार ने अस्पताल और उसकी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। परिजनों ने कहा, "एस.जे.ए.एस अस्पताल और डॉ. बासु ने हमारे मरीज़ को नया जीवन दिया है। जब सभी दरवाजे बंद हो गए थे, तब इस अस्पताल ने हमारे मरीज़ की जान बचाई। हम हमेशा के लिए इसके आभारी रहेंगे।"

वर्तमान में मरीज़ की हालत स्थिर है और मरीज़ अब पूरी तरह से स्वस्थ हो गये है और सम्पूर्ण और वह अब सामान्य जीवन यापन कर रहे है। एस.जे.ए.एस सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि यह अस्पताल सिर्फ इलाज का केंद्र नहीं, बल्कि लोगों की उम्मीद और विश्वास का प्रतीक है। अस्पताल की टीम का समर्पण, विशेषज्ञता, और अत्याधुनिक सुविधाएं इसे धनबाद और आसपास के क्षेत्रों में चिकित्सा का एक अनमोल केंद्र बनाती हैं

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Latest News

Dumka News: अप्रैल माह में आयोजित किया जाएगा दुमका प्रीमियर लीग 2 Dumka News: अप्रैल माह में आयोजित किया जाएगा दुमका प्रीमियर लीग 2
Dhanbad News: 18 मार्च को शपथ लेगी शहर की सरकार, डिप्टी मेयर चयन को ले रायशुमारी हुई तेज
Ramgarh News: बाहा पर्व पर नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
Giridih news: संत जेवियर्स स्कूल के समीप भीषण सड़क हादसा 
Koderma News: बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को लेकर जागरूकता बढ़ाने का निर्देश
Koderma News: श्री हनुमान जयंती महोत्सव को लेकर अग्रसेन भवन में महत्वपूर्ण बैठक
झारखंड में गरीबों की सरकार या 'शीश महल' का दरबार
Palamu News: सदर थाना क्षेत्र में गलत कार्य करनेवाले लोग बख्शे नहीं जायेंगे: प्रभारी लालजी
ईरान ने बहरीन में इजराइली दूतावास, कतर में एयर बेस को बनाया निशाना
Palamu News: महावीर नवयुवक जनरल दल के नए अध्यक्ष बने मंगल सिंह
Palamu news: हुसैनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्टेशन रोड स्थित होटल से अवैध हथियार के साथ संचालक गिरफ्तार
Palamu News: सुखोई-30 विमान हादसा पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने किया शोक व्यक्त