Chaibasa News : मानगो पुल के पास खड़े ट्रेलर से टेंपो की भीषण टक्कर, चालक की मौके पर मौत

सड़क के बीच बिना चेतावनी खड़े ट्रेलर से टकराया टेंपो, चालक की मौत, एक गंभीर

Chaibasa News : मानगो पुल के पास खड़े ट्रेलर से टेंपो की भीषण टक्कर, चालक की मौके पर मौत

साकची थाना क्षेत्र के मानगो पुल के पास सड़क के बीच खड़े ट्रेलर से टेंपो टकरा गया। हादसे में चालक मोहम्मद फिरोज की मौत हो गई।

पूर्वी सिंहभूम : साकची थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात तेज रफ्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। मानगो पुल के पास सड़क के बीच खराब हालत में खड़े एक ट्रेलर में पीछे से आ रहे टेंपो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मानगो पारडीह स्थित गुलजार बाग निवासी मोहम्मद फिरोज टेंपो चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथी घोड़ा मंदिर के पास ट्रेलर काफी देर से सड़क के बीचों-बीच खड़ा था। ट्रेलर पर न तो कोई चेतावनी संकेत लगाया गया था और न ही रिफ्लेक्टर या बैरिकेड की व्यवस्था थी। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रहा टेंपो अंधे मोड़ के कारण ट्रेलर को समय रहते नहीं देख सका और सीधे उससे जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक स्टेयरिंग और केबिन के बीच बुरी तरह फंस गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए और कड़ी मशक्कत के बाद टेंपो में फंसे घायल व्यक्ति को बाहर निकाला। उसे तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। चालक को भी बाहर निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त टेंपो और ट्रेलर को सड़क से हटवाकर कुछ देर बाद यातायात सामान्य कराया गया।

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में ट्रेलर के लंबे समय तक सड़क पर खड़े रहने और सुरक्षा मानकों की अनदेखी की बात सामने आ रही है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए जांच की जा रही है।

Edited By: Susmita Rani

Related Posts

Latest News

थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ranchi News: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मुस्कान के लिए सदर अस्पताल में मेगा ब्लड कैंप
Ranchi News: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, मछली पकड़ने गए थे बच्चे
Dhanbad News: सेलपिकर मजदूरों का तीसरे दिन भी चक्का जाम, एबीओसीपी माइंस में काम ठप
Giridih News: पीएम श्री बालिका विद्यालय सरिया पहुंचे उपायुक्त, पंजियों का किया निरीक्षण
Giridih News: डिस्कवरी पब्लिक स्कूल, 12वीं वर्षगांठ पर थिरके बच्चे, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Giridih News: अवैध पत्थर खदान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पोकलेन जब्त
Giridih News: 'गजराज' का डेरा: झुंड से बिछड़े हाथियों ने बढ़ाई धड़कनें, दहशत में ग्रामीण
Palamu News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर सोशल आडिट के लिए बीडीओ सह सीओ ने की बैठक
Palamu News: अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर भंडरिया में भाकपा का गर्जन, थाना घेराव कर दी आंदोलन की चेतावनी
Ramgarh News: बेटे ने पूरा किया दिवंगत पिता का सपना: अमन मुंडा ने खेलो इंडिया कबड्डी में लहराया परचम 

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें