Chaibasa News: चक्रधरपुर अनुमंडल न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

1,95,544 मामलों का निष्पादन एवं 21,33,87,291 रुपये का हुआ समायोजन

Chaibasa News: चक्रधरपुर अनुमंडल न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
लोक अदालत शामिल न्यायाधीश व अधिकारी.

चक्रधरपुर अनुमंडल न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. इस दौरान चाईबासा न्यायालय में गठित 9 और चक्रधरपुर अनुमंडल न्यायालय में 3 न्यायपिठों का गठन किया गया.

चाईबासा: झालसा के निर्देशानुसार और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के तत्वावधान में चाईबासा सिविल कोर्ट परिसर और चक्रधरपुर अनुमंडल न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. इस दौरान चाईबासा न्यायालय में गठित 9 और चक्रधरपुर अनुमंडल न्यायालय में 3 न्यायपिठों का गठन किया गया. मामलों की सुनवाई करते हुए कुल 1,95,544 मुद्दों का सफल निष्पादन किया तथा 21,33,87,291/– की राशि का समायोजन हुआ, प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने बताया कि झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार प्रत्येक तीन माह के अंतराल में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाता है जिसमें लोग अपने सुलहनीय मामलों के निष्पादन के लिए अपील कर सकते हैं.

उन्होनें जानकारी दी कि प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय योगेश्वर मणि, जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सूर्य भूषण ओझा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ लक्ष्मण प्रसाद, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विनोद कुमार,  सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार राजीव कुमार सिंह, रेलवे दंडाधिकारी मंजीत कुमार साहू, एसडीजेएम सदर सह रजिस्ट्रार सुप्रिया रानी तिग्गा,  न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी एंजिलिना नीलम मड़की, अध्यक्ष उपभोक्ता फोरम सुनील कुमार सिंह तथा चक्रधरपुर अनुमंडल न्यायालय में जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अजय कुमार सिंह, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी चक्रधरपुर, की न्यायिक पीठ ने मामलों का निष्पादन किया.

रैफरल जजों और मध्यस्थो के मध्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम के तत्वधान में कोर्ट परिसर स्थित मीटिंग हॉल में न्यायिक पदाधिकारियों के बीच आवश्यक बैठक का आयोजन कर महत्वपूर्ण न्यायिक निर्णय पर परिचर्चा किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा मौ. शाकिर ने न्यायिक प्रक्रिया में मध्यस्थता की भूमिका की विशेषताओं तथा इसके और प्रभावी बनाने पर चर्चा की. प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय योगेश्वर मणि ने न्यायिक प्रक्रिया में मध्यस्थता की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए इसे किसी भी मामले के सकारात्मक निष्पादन की एक महत्वपूर्ण कड़ी बताया.
न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी पूजा पांडेय ने एफकोड जजमेंट और मध्यस्थता के विषय में विस्तार से बताया उन्होनें मध्यस्थता के माध्यम से विवादों के निष्पादन के लाभ का वर्णन किया. बैठक में प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय योगेश्वर मणि, जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सूर्य भूषण ओझा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ लक्ष्मण प्रसाद, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विनोद कुमार,  सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार राजीव कुमार सिंह, रेलवे दंडाधिकारी मंजीत कुमार साहू, एसडीजेएम सदर सह रजिस्ट्रार सुप्रिया रानी तिग्गा,  न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी एंजिलिना नीलम मड़की शामिल थे.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर
Koderma News: शादी का झांसा देकर युवती से दो लाख ऐंठने वाला आरोपी विशाल राणा दबोचा गया
Koderma News: ग्रामीणों में बीमारी की शिकायत के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग, जांच शुरू
Koderma News: सामंतो काली मंदिर में मां विपत्तारिणी पूजा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल