झारखंड, यूपी, बिहार, बंगाल के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश, जानिए ताजा अपडेट

झारखंड, यूपी, बिहार, बंगाल के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश, जानिए ताजा अपडेट

रांची : पूर्वी भारत के विभिन्न हिस्सों में पिछले दो दिन से लगातार भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश की वजह से कई हिस्सों में जनजीवन ठप हो गया है। कई हिस्सों में जलजमाव की समस्या बारिश के कारण बढती जा रही है। वहीं, बारिश की वजह से प्रशासन की ओर से ऐहतियातन कदम उठाए जा रहे हैं।

जून महीने के बारिश का कोटा 14 दिन पहले ही पूरा हो चुका है। झारखंड में 16 जून तक 81 प्रतिशत से अधिक बारिश हुई है, जबकि रांची में 117 प्रतिशत से अधिक बारिश हुई है। पिछले साल 16 जून तक 14 प्रतिशत कम बारिश हुई थी।

रांची में 16 जून तक 73.3 मिमी की तुलना में 158.9 मिमी बारिश हुई जबकि झारखंड में 71.4 मिमी की तुलना में 129.1 मिमी बारिश हुई है। पलामू, धनबाद व जमशेदपुर में भी अत्यधिक बारिश हुई है। मूसलाधार बारिश की वजह से नदियां उफान पर हैं। विभिन्न जिलों के निचले हिस्सों में भारी भर गया है और डैमों का जलस्तर बढ गया है।

पलामू जिले के पांकी प्रखंड के ढुब में अमानत नदी पर 8.34 करोड़ की लागत से बना रहा पुल धंस गया। पुल का निर्माण ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल करवा रहा है। संबंधित अधिकािरयों ने कहा है कि इस संबंध में रिपोर्ट विभाग को भेजी जाएगी। वहीं, कोडरमा-बरकाकाना रेल लाइन पर जवाहर घाट पुल के पास बुधवार सुबह सात बजे पहाड़ से चट्टान टूट कर गिर गया। इस कारण ट्रेन परिचालन सात घंटे बारिश रहा। जेसीबी की सहायता से मलबा हटाया गया।

यह भी पढ़ें निशांत की राजनीति में एंट्री, चुनौती बड़ी और डगर कठिन

उत्तरप्रदेश

पूर्वी उत्तरप्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश हो रही है। महाराजगंज जिले में लगातार हो रही बारिश की वजह से नदी का जलस्तर बढ गया है। इससे जिले में बाढ जैसे हालात बन गए हैं। जिला अधिकारी डाॅ उज्ज्वल कुमार ने कहा है कि तीन-दिन से बारिश होने की वजह से चार जगह से बांध टूट गया है। गंडक, चंदन और प्यास नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। उन्होंने बताया कि सभी तटबंधों पर हमारे अधिकारी मौजूद हैं। सभी क्षेत्रों में एसडीएम व बीडीओ को निगरानी के लिए बोला गया है और जहां भी आबादी में पानी घुसने की संभावना दिखती है वहां नाव से राहत सामग्री की व्यवस्था तत्काल की जाए।

यह भी पढ़ें Giridih News: संत थॉमस स्कूल का भव्य उद्घाटन, सरिया में शुरू हुई नई शिक्षा की पहल

पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल के भी विभिन्न हिस्सों में लगातार भारी बारिश हो रही है। बारिश की वजह से बीरभूम जिले में नदियों का जलस्तर बढ गया है।

पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल के भी विभिन्न हिस्सों में लगातार भारी बारिश हो रही है। बारिश की वजह से बीरभूम जिले में नदियों का जलस्तर बढ गया है।

पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल के भी विभिन्न हिस्सों में लगातार भारी बारिश हो रही है। बारिश की वजह से बीरभूम जिले में नदियों का जलस्तर बढ गया है।

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

श्रीलंका से तेहरान भेजे जाएंगे 84 ईरानी नाविकों के शव, अमेरिकी टॉरपीडो हमले से डूबा था IRIS Dena श्रीलंका से तेहरान भेजे जाएंगे 84 ईरानी नाविकों के शव, अमेरिकी टॉरपीडो हमले से डूबा था IRIS Dena
बॉर्डर 2 OTT रिलीज डेट: 20 मार्च से नेटफ्लिक्स पर सनी देओल की फिल्म, जानें डिटेल्स
Ranchi News : डीएसपीएमयू को मिला नया कुलपति, प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार
LPG Gas VS Solar Cooker: गैस और बिजली से छुटकारा, धूप से चलने वाला चूल्हा बना नया विकल्प
ठाणे टेस्ट ड्राइव हादसा: टाटा सिएरा 20 फीट गड्ढे में गिरी, रिपेयर का खर्च कौन भरेगा? पूरी डिटेल
गरगा डैम में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत, उपायुक्त ने जताया शोक
Bokaro News : उपायुक्त ने मानवता का परिचय देते हुए अनोखे अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन, आश्रम और वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां
गिरिडीह में जर्जर सड़क से लोगों की बढ़ी परेशानी, सुनील खंडेलवाल ने मरम्मत की उठाई मांग
Hardik Pandya पर तिरंगा विवाद: T20 World Cup जश्न के बाद दर्ज हुई शिकायत, जानिए पूरा मामला
Elon Musk चेतावनी: बच्चों से दूर रखें ChatGPT, कनाडा स्कूल शूटिंग में AI की भूमिका
Ranchi News :15 मार्च को विशाल क्षत्रिय समागम, मुख्य अतिथि होंगे बृजभूषण शरण सिंह
Dhanbad News: श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया प्रकृति पर्व सरहुल